भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /टेक
  • /अब कपड़े खरीदने से पहले पहनकर देख सकेंगे! ChatGPT बताएगा आप पर कैसी लगेगी ड्रेस, आ गया नया फीचर

अब कपड़े खरीदने से पहले पहनकर देख सकेंगे! ChatGPT बताएगा आप पर कैसी लगेगी ड्रेस, आ गया नया फीचर

ऑनलाइन शॉपिंग का मजा अब और दोगुना होने वाला है! OpenAI ने ChatGPT में वर्चुअल ट्राई-ऑन और Favorites नाम से दो शानदार फीचर्स रोल आउट किए हैं, जिनकी सहायता से यूजर्स घर बैठे कपड़ों का वर्चुअल लुक देख सकेंगे.

Written ByUdbhav Tripathi
Published: Oct 02, 2026, 03:25 PM IST|Updated: Oct 02, 2026, 03:58 PM IST
joinshare
अब कपड़े खरीदने से पहले पहनकर देख सकेंगे! ChatGPT बताएगा आप पर कैसी लगेगी ड्रेस, आ गया नया फीचर
Image Credit: ऑनलाइन शॉपिंग न्यूज फीचर

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

ऑनलाइन कपड़े खरीदते समय अक्सर मन में एक सवाल जरूर आता है कि फोटो में अच्छी दिख रही ड्रेस असल में पहनने पर भी अच्छी लगेगी या नहीं। खासकर तब, जब प्रोडक्ट की तस्वीर में मॉडल ने उसे पहना हो। ऐसे में सिर्फ फोटो देखकर यह अंदाजा लगा पाना आसान नहीं होता कि वही कपड़ा हम पर कैसा लगेगा। लोगों की इसी समस्या का समाधान अब हो गया है. एआई बनाने वाली कंपनी OpenAI ने ChatGPT में ऐसा फीचर लाया है, जो इस काम में मदद कर सकता है।

ChatGPT में एक नया फीचर जोड़ा गया है. जिसकी सहायता से यूजर किसी कपड़े या एक्सेसरी को खरीदने से पहले वर्चुअली खुद पर ट्राय कर पाएंगे. OpenAI ने दुनियाभर में ChatGPT के लिए दो नए शॉपिंग फीचर रोलआउट कर दिए हैं. इनमें Virtual Try-On और Favorites शामिल हैं. Virtual Try-On फीचर की हेल्प से यूजर अपनी सेल्फी या फुल बॉडी फोटो चैटजीपीटी पर भेजकर यह देख सकेंगे कि कोई कपड़ा या एक्सेसरी उन पर कैसी दिख सकती है.

फोटो अपलोड करके देख सकेंगे नया लुक

इसके लिए यूजर को सबसे पहले अपनी फोटो अपलोड करनी होगी. शॉपिंग रिजल्ट में दिखाई देने वाले प्रोडक्ट के साथ ट्राई ऑन का ऑप्शन दिखाई देगा. जिस पर क्लिक करने पर चैटजीपीट उस ड्रेस को यूजर की फोटो पर दिखाने लगेगा. अगर किसी शॉपिंग वेबसाइट पर कोई ड्रेस यूजर को पसंद आ जाता है, तो उसकी तस्वीर भी ChatGPT में अपलोड किया जा सकता है. इसके बाद यूजर चैटजीपीट से उस ड्रेस को अपनी फोटो पर वर्चुअली ट्राय करने के लिए बोल सकता है.

चैटजीपीट के अनुसार यह फीचर ChatGPT Images 2.5 मॉडल के हेल्प से काम करता है. कंपनी का कहना है कि यह मॉडल फोटो में लाइटिंग और कपड़ों की टेक्सचर जैसी चीजों को पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से मैनेज करता है. जो कस्टमर के इमेज एडिटिंग बातों को भी ज्यादा सही तरीके से फॉलो करता है और कम समय में फोटो तैयार कर देता है.

पूरा आउटफिट भी चुनने में मिलेगी मदद

चैटजीपीटी के इस फीचर का प्रयोग सिर्फ कपड़ा ही पसंद करने के लिए नहीं किया जा सकता है. इसके साथ ही आउटफट तैयार करने में भी यह फीचर मददगार हो सकता है. यूजर कोअपने पसंद का आउटफिट बताना होगा और फिर ChatGPT उसी स्टाइल से मैच करने वाले कपड़े और एक्सेसरीज खोजने में मदद करेगा. इशके साथ ही, अगर किसी यूजर को किसी सेलिब्रिटी का आउटफिट पसंद आ जाता है, तो भी वह उस इमेज को चैटजीपीटी में भेजकर उसी तरह के कपड़े या एक्सेसरी सर्च करने के लिए कह सकता है.

(ये भी पढ़ेंः अक्टूबर में धमाका मचाने आ रहे 7 नए स्मार्टफोन, 10000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से मचेगा तहलका)

ChatGPT में आया Favorites फीचर

Virtual Try-On के साथ OpenAI ने Favorites फीचर भी रोल आउट किया है. जिसकी सहायता से यूजर ChatGPT पर शॉपिंग के दौरान पसंद आए प्रोडक्ट को सेव कर सकते हैं और बाद में उन्हें देख सकते हैं. सेव किए गए प्रोडक्ट ChatGPT की Library में दिखाई देंगे. इसी जगह पर Virtual Try-On के जरिए तैयार की गई तस्वीरें भी रखी जा सकेंगी.  

(ये भी पढ़ेंः WhatsApp को सीधी चुनौती! Zoho लाया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म, अस्पतालों और एजुकेशन सेक्टर के लिए बंपर गिफ्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Artificial Intelligence