SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब आपकी फोटो भी करेगी दिवाली विश, ChatGPT में आया कमाल का फीचर, बस देना होगा एक कमांड

अब फोटो से बात करना और उन्हें चलाना और भी आसान हो गया है. OpenAI ने अपने इमेज जनरेशन मॉडल का नया वर्जन 'Images 2.6' लॉन्च कर दिया है, जिससे अब सीधे चैटिंग करते हुए GIFs बनाना मुमकिन हो गया है.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Nov 05, 2026, 12:22 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 12:27 PM IST
Image Credit: ChatGPT GIF फीचर
Join

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन पर लोगों को अपनी तस्वीरों के साथ त्यौहार विश करना चाहते हैं, तो अब आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप या झंझट भरे टूल्स की जरूरत नहीं है. अब आप अपनी तस्वीरों को मिनटों में AI की सहायता से GIF में बदल सकते हैं. इसके लिए OpenAI ने अपने नए Images 2.6 अपडेट के साथ ChatGPT में नया फीचल ला दिया है, जिससे अब आम तस्वीरों को सीधे एनिमेटेड GIFs में बदलना बच्चों का खेल बन गया है. अब बस एक छोटी सी कमांड दीजिए और आपकी सादी तस्वीर देखते ही देखते GIF बन जाएगी.

इस फीचर के लिए OpenAI ने अपना नया इमेज जनरेशन मॉडल Images 2.6 पेश किया है. इसकी मदद से यूजर स्थिर तस्वीरों को एनिमेशन में बदल सकते हैं. इतना ही नहीं, अपनी पसंद के हिसाब से GIF की स्पीड बदलने और उसके अलग-अलग फ्रेम में बदलाव करने का ऑप्शन भी मिलेगा.

ChatGPT से ऐसे बनाएं अपनी फोटो की GIF

ChatGPT में GIF बनाने का तरीका काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले ChatGPT खोलें और उस फोटो को अपलोड करें, जिसे आप एनिमेट करना चाहते हैं. यह आपकी अपनी फोटो, पालतू जानवर की तस्वीर या कोई दूसरी इमेज हो सकती है.

फोटो अपलोड करने के बाद आपको टेक्स्ट में बताना होगा कि आप उसमें किस तरह का एनिमेशन चाहते हैं. उदाहरण के लिए, आप लिख सकते हैं कि मुझे पहाड़ के पीछे से झांकते हुए दिखाओ या मेरी फोटो को कार्टून स्टाइल में एनिमेट कर दो. इसके बाद ChatGPT आपके निर्देश के मुताबिक GIF तैयार कर देगा. अगर आपके पास कोई फोटो नहीं है, तो भी आप केवल टेक्स्ट लिखकर GIF बना सकते हैं. यानी अपनी कल्पना के मुताबिक एनिमेशन तैयार करने के लिए फोटो अपलोड करना जरूरी नहीं है.

GIF बनने के बाद भी यूजर को कई विकल्प मिलेंगे. इसमें GIF की प्लेबैक स्पीड 0.5x से लेकर 2x तक बदली जा सकती है. इसके अलावा अलग-अलग फ्रेम को एडिट करने की सुविधा भी मिलेगी. अगर GIF में कोई चीज पसंद नहीं आती है, तो उसे हटाया जा सकता है या किसी हिस्से का आकार बदला जा सकता है. इस तरह यूजर अपनी पसंद के मुताबिक GIF तैयार कर सकते हैं.

Images 2.6 में और क्या मिला नया?

OpenAI के नए मॉडल में सिर्फ GIF बनाने की सुविधा ही नहीं लाई गई है. कंपनी ने इमेज बनाने की रफ्तार भी पहले के मुकाबले तेज की है. इसके साथ ही अब यूजर लोगों, पालतू जानवरों और दूसरे कैरेक्टर की तस्वीरों को रेफरेंस इमेज के तौर पर सेव कर सकते हैं. इसका फायदा यह होगा कि अगली बार किसी तस्वीर में उसी चेहरे या कैरेक्टर का इस्तेमाल करने के लिए बार-बार फोटो अपलोड नहीं करनी होगी.

OpenAI के मुताबिक, ChatGPT और इसके API के जरिए हर हफ्ते 4 अरब से ज्यादा तस्वीरें बनाई जा रही हैं. करीब आठ हफ्ते पहले यह आंकडा 3 अरब से ज्यादा था. डेवलपर्स के लिए भी कंपनी ने GPT-Image-2.6 Flare और Sunburst मॉडल पेश किए हैं. ये दोनों मॉडल API के जरिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इनकी मदद से इमेज बनाने की रफ्तार 50 फीसदी तक तेज हो सकती है. Flare कम क्वालिटी सेटिंग पर महज 6 सेकंड में तस्वीर तैयार कर सकता है, जबकि Sunburst को बेहतर क्वालिटी और एडिटिंग के दौरान एक जैसा रिजल्ट देने के लिए तैयार किया गया है.

(ये भी पढ़ेंः अंतरिक्ष की सीमा पर अनोखा टेस्ट: भारतीय स्टार्टअप ने बैलून से 21 किमी ऊपर भेजा कार का बोनट, खरोंच तक नहीं आई )

फ्री यूजर्स भी कर सकेंगे इस्तेमाल

OpenAI के मुताबिक, Images 2.6 का इस्तेमाल ChatGPT के सभी यूजर कर सकते हैं. इसमें फ्री प्लान इस्तेमाल करने वाले लोग भी शामिल हैं. यह सुविधा वेब, डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है. इसके अलावा ChatGPT Work और Codex में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. भारत के यूजर भी ChatGPT के जरिए फोटो को GIF में बदलने और इमेज एडिट करने की सुविधा आजमा सकते हैं.

(ये भी पढ़ेंः क्या सच में पैसे वसूल है ये 2-इन-1 प्यूरीफायर? खरीदने से पहले जान लीजिए कमियां और खूबियां)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES