App

दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 10 दमकल गाड़ियां

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग को सुबह 9:05 बजे आग की सूचना मिली, जिसके बाद 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 10 दमकल गाड़ियां
Image Credit: नरेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह 9: 05 पर आग लगने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है.

इसके पहले भी लगी है आग? 

इससे पहले 31 अक्टूबर को दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये फैक्ट्री मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में स्थित है. अधिकारियों के मुताबिक, आग 30 अक्टूबर की रात करीब 9: 30 बजे लगी थी. सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस के जवान, दमकल की गाड़ियां और बचाव और राहत दल के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

डीसीपी विक्रम सिंह ने क्या कहा? 

दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद फैक्ट्री के अंदर से छह लोगों को निकाला गया. फेज-1 के डीसीपी (बाहरी जिला) विक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस को एक जूता फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली. हमारे बीट स्टाफ और टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. जैसे ही दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. उन्होंने बताया कि कुल छह लोगों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है. डीसीपी ने कहा कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Input- IANS
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More