App

आयरलैंड से इटली जा रहे प्लेन में बम की खबर से हड़कंप, पेरिस के आसमान में चक्कर काटने लगा विमान

फ्रांस में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई. आयरलैंड की राजधानी डबलिन से इटली की राजधानी रोम जा रहे एक एयरबस A320 विमान को बम की धमकी मिलने के बाद फ्रांस के एव्रेक्स एयरबेस की ओर मोड़ दिया गया. फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटराडार24' के अनुसार, एयर लिंगस (Aer Lingus) का एक विमान ने उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इमरजेंसी का मैसेज दिया. इसके बाद वह एव्रेक्स इलाके के ऊपर चक्कर लगाने लगा. फिर वह पेरिस के पास मुड़ गया.

आयरलैंड से इटली जा रहे प्लेन में बम की खबर से हड़कंप, पेरिस के आसमान में चक्कर काटने लगा विमान
Image Credit: बम की धमकी के बाद एयर लिंगस के प्लेन के पेरिस में उतारा गया

फ्रांस में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई. आयरलैंड की राजधानी डबलिन से इटली की राजधानी रोम जा रहे एक एयरबस A320 विमान को बम की धमकी मिलने के बाद फ्रांस के एव्रेक्स एयरबेस की ओर मोड़ दिया गया. फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटराडार24' के अनुसार, एयर लिंगस (Aer Lingus) के एक विमान ने फ्रांस के ऊपर उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इमरजेंसी का मैसेज दिया. इसके बाद वह एव्रेक्स इलाके के ऊपर चक्कर लगाने लगा. फिर वह पेरिस के पास मुड़ गया. हालात को देखते हुए उसे पेरिस से 100 किमी दूर पश्चिम में एव्रेक्स एयरबेस पर उतार लिया गया.

पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू खुद कर रहे मॉनिटरिंग

फ्रांसीसी प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी है. पीएमओ ने बयान जारी कर कहा है कि यूरोप में उड़ानों को निशाना बनाकर दी जा रही धमकियों की कड़ी में यह ताजा मामला है. मौजूदा हालात पर पीएम खुद नजर रख रहे हैं.

मंगवार को 7 उड़ानों और एक जहाज को मिली धमकी

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मंगलवार को यूरोप में कम से कम सात उड़ानों और एक क्रूज जहाज को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं. इससे हवाई अड्डों पर कामकाज बाधित हुआ, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

एयर लिंगस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से पहले यूरोप के कई अन्य शहरों में इस तरह की घटनाएं मंगलवार को सामने आईं. बेल्जियम के मीडिया ने बताया कि ब्रुसेल्स के जावेंटम (Zaventem) हवाई अड्डे पर पोलिश एयरलाइन LOT के प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई थी.

तलाशी में नहीं मिला कोई विस्फोटक

इसी तरह, हेलसिंकी से आ रहे फिनएयर (Finnair) के एक विमान को इतालवी वायु सेना ने एस्कॉर्ट करते हुए रोम में उसकी सेफ लैंडिंग करवाई. बुल्गारियाई अधिकारियों ने बम की धमकियों के कारण तीन विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना दी.

बम की धमकी के बाद उतारे गए सभी विमानों की बाद में गहन तलाशी ली गई. उसमें कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं मिली, लेकिन इस वजह से कई हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का आलम जरूर बना रहा.

धमकी देने वालों का नहीं मिला सुराग

ये धमकियां कहां आई और कौन इसके पीछे है, इसका अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है. जिन मुल्कों के प्लेन इस धमकी की वजह से उतारे गए हैं, उन्होंने भी किसी देश पर सीधे आरोप नहीं लगाया है. हालांकि कई यूरोपीय अधिकारी इसके पीछे रूस और ईरान का हाथ मान रहे हैं. जबकि, मॉस्को और तेहरान ने इस तरह के किसी भी अभियान से इनकार किया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Devinder Kumar

Devinder Kumar

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More