SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्मार्टफोन मार्केट में आया गजब का बदलाव! फिर लौटे 2GB-3GB RAM वाले फोन, कीमत 10 हजार से कम

देश के स्मार्टफोन मार्केट में इन दिनों एक गजब का बदलाव देखने को मिल रहा है. एक ओर जहां बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स ज्यादा मुनाफे के चक्कर में प्रीमियम और महंगे फोन बेचने पर जोर दे रहे हैं, वहीं आइटेल और Lava जैसे ब्रांड्स ने 2GB और 3GB रैम वाले सस्ते 4G स्मार्टफोन्स के साथ वापसी की है.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Sep 17, 2026, 01:50 PM IST | Updated: Sep 17, 2026, 01:59 PM IST
Image Credit: 2GB 3GB रैम वाले स्मार्टफोन
Join

स्मार्टफोन मार्केट में इन दिनों बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, ऐसा बदलाव जिसकी उम्मीद शायद किसी ने भी नहीं की होगी. एक समय पर बहुत ही सामान्य माने जाने वाले 2GB और 3GB RAM वाले स्मार्टफोन अब एक बार फिर मार्केट में दिखाई देने लगे हैं. खास बात यह है कि इन फोन में 4G सपोर्ट भी दिया जा रहा है और इनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी जा रही है. Itel और Lava जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में नए फोन भी ला रही हैं.

बीते कुछ सालों में स्मार्टफोन कंपनियां कम RAM और बेसिक हार्डवेयर वाले फोन से दूरी बना रही थीं. इसका कारण एंड्राइड का लगातार ज्यादा मांग होना और ऐसे में फोन में यूजर एक्सपीरियंस का कमजोर होना है. लेकिन अब महंगी RAM, चिपसेट और दूसरे कंपोनेंट की कीमतों के बीच कंपनियां फिर से एंट्री लेवल मार्केट का रुख कर रही है.

74.3 फीसदी की आई गिरावट

रिसर्च फर्म IDC के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही में एंट्री लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट की शिपमेंट में सालाना आधार पर 74.3 फीसदी की गिरावट आई. इस सेगमेंट की मार्केट हिस्सेदारी भी 15.6 फीसदी से कम हो कर सिर्फ 4.5 फीसदी रह गई. IDC का कहना है कि मौजूदा लागत के माहौल में इस सेगमेंट में फोन बनाना कंपनियों के लिए मुश्किल होता जा रहा है.

खत्म नहीं हुई है मांग

इसके बावजूद 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले फोन की मांग अभी खत्म नहीं हुई है. इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक छोटे शहरों और कस्बों में बजट स्मार्टफोन की मांग अब भी मजबूत है. यही वजह है कि कुछ कंपनियां कम RAM वाले फोन के साथ इस बाजार में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं.

2023 में आखिरी फोन हुआ था लॉन्च

एक स्मार्टफोन कंपनी के अधिकारी के अनुसार, आखिरी 2GB RAM वाला फोन 2023 में लॉन्च हुआ था और उसकी कीमत 6 हजार रुपये से कम रखने के लिए ऐसा हार्डवेयर दिया गया था. अब 2GB और 3GB RAM वाले फोन 8 से 9 हजार रुपये की कीमत में भी देखे जा रहे हैं. सप्लाई की कमी और मेमोरी चिप की कीमतों के कारण कंपनियां छोटे RAM चिप पर निर्भर हो रही हैं.

(ये भी पढ़ेंः क्या आपने भी सुना था कि लकड़बग्घे शेरों का खाना चुराते हैं? ठहरिए, यह नई साइंटिफिक रिसर्च आपका दिमाग घुमा देगी)  

Itel ने इस साल 2GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला फोन पेश किया है. वहीं Lava भी 3GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ एंट्री लेवल 4G फोन दे रही है. इसके अलावा Flipkart और Amazon पर Siavantage, Oneme और Zeno जैसे कम चर्चित ब्रांड के फोन भी बिक रहे हैं, जिनमें आईफोन जैसे डिजाइन के साथ बेसिक हार्डवेयर दिया गया है.

(ये भी पढ़ेंः आप पर किसी की गंदी नजर है! नंबर प्लेट, कपड़े और कौन है साथ... सब हो रहा रिकॉर्ड! हैक हुए सड़क किनारे कैमरे ने खोला बड़ा राज)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES