App

आपकी बातें लाइव सुनकर स्क्रीन पर लिख देगी Apple Watch Series 12! जानिए भारत में कीमत और फीचर्स

Apple ने अपनी नई Apple Watch Series 12 लॉन्च कर दी है. भारत में इसकी कीमत ₹56,900 से शुरू होती है. इसमें नया S11 चिप, 5 सेकेंड में हार्ट रेट मापने वाला सिस्टम, लाइव रीवाइंड ऑडियो फीचर और सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. जानिए इसके सभी फीचर्स और सेल डेट.

आपकी बातें लाइव सुनकर स्क्रीन पर लिख देगी Apple Watch Series 12! जानिए भारत में कीमत और फीचर्स
Image Credit: Apple Watch Series 12

स्मार्टवॉच की दुनिया में Apple ने एक बार फिर से तहलका मचा दिया है. कंपनी ने अपनी नई Apple Watch Series 12 मार्केट में उतार दी है. यह नई स्मार्टवॉच सिर्फ समय देखने या नोटिफिकेशन चेक करने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपकी हेल्थ का पूरा ख्याल रखने वाला एक मिनी डॉक्टर बन चुकी है.

इस बार कंपनी ने हेल्थ ट्रैकिंग, फिटनेस एक्यूरेसी और स्मार्ट AI फीचर्स पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है. इस घड़ी में नया S11 प्रोसेसर, watchOS 27 और एकदम नया हेल्थ सेंसिंग सिस्टम दिया गया है. अगर आप फिटनेस के शौकीन हैं या अपने लिए एक प्रीमियम वॉच ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है.

भारत में क्या है कीमत और कब से मिलेगी?
Apple Watch Series 12 की भारत में शुरुआती कीमत ₹56,900 रखी गई है. कंपनी ने इसके लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है, जबकि इसकी ऑफिशियल सेल 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी.

यह वॉच आपको दो अलग-अलग साइज 42mm और 46mm में मिलेगी. लुक और स्टाइल के मामले में भी काफी ऑप्शंस दिए गए हैं. आप इसे एल्युमीनियम, टाइटेनियम या सिरेमिक फिनिश में चुन सकते हैं. एल्युमीनियम मॉडल डार्क ब्रॉन्ज, ब्लैक, लाइट गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर में आता है. वहीं टाइटेनियम मॉडल रेडियंट गोल्ड और नेचुरल टाइटेनियम फिनिश में उपलब्ध है.

हर 5 सेकेंड में आपके दिल पर रखेगी नजर
Apple Watch Series 12 का सबसे बड़ा अपडेट इसका नया Health Sensing System है. इसमें नए ऑप्टिकल और इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर्स लगाए गए हैं जो S11 चिप के साथ मिलकर काम करते हैं. कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे एक्यूरेट हार्ट-रेट ट्रैक करने वाली स्मार्टवॉच है.

यह वॉच पूरे दिन हर 5 सेकेंड में आपकी हार्ट रेट को नापती है. इससे आपको अपनी फिटनेस और सेहत के बारे में काफी सटीक जानकारी मिलती है. इसके अलावा यह आपके हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) को पहले से 24 गुना ज्यादा ट्रैक करती है और आपकी बॉडी की रिकवरी के हिसाब से हेल्थ रिपोर्ट तैयार करती है.

रेडीनेस स्कोर: बताएगा आज वर्कआउट करना है या आराम
इस बार वॉच में एक बहुत ही कूल फीचर जोड़ा गया है, जिसका नाम है Readiness Score. यह फीचर आपकी हालिया एक्टिविटी, नींद का डेटा, वर्कआउट लोड और ओवरऑल हेल्थ को एनालाइज करता है. इसके बाद यह आपकी बॉडी को 0 से 10 के बीच एक स्कोर देता है.

इस स्कोर के साथ वॉच आपको सलाह भी देती है, जैसे कि- Recover (आराम करो), Pace Yourself (धीरे-धीरे काम करो), Ready (तैयार हो) या Go For It (पूरी ताकत लगा दो). इससे यूज़र्स को यह समझने में आसानी होगी कि उन्हें आज ज्यादा हैवी वर्कआउट करना चाहिए या थोड़ा रेस्ट लेना चाहिए.

स्टेप ट्रैकिंग हुई पहले से ज्यादा सटीक
अगर आपको रोज पैदल चलने या स्टेप्स काउंट करने की आदत है, तो यह वॉच आपके लिए बेस्ट साबित होगी. Apple ने इसके स्टेप ट्रैकिंग सिस्टम को नए मशीन लर्निंग एल्गोरिदम के साथ अपडेट किया है. कंपनी का कहना है कि यह किसी भी स्मार्टवॉच में मिलने वाली सबसे सटीक कदम गिनने वाली टेक्नोलॉजी है. अब आप सीधे वॉच फेस पर ही अपने टोटल स्टेप्स देख सकते हैं.

ऑडियो इंटेलिजेंस और लाइव रीवाइंड का जादू
नया S11 चिप इस वॉच को बेहद स्मार्ट बनाता है. इसमें कई नए ऑडियो फीचर्स दिए गए हैं जो आपका काम बहुत आसान कर देंगे:

Live Rewind: अगर आपने किसी की बात ध्यान से नहीं सुनी, तो यह फीचर पिछले 15 सेकेंड की बातचीत को आपकी वॉच स्क्रीन पर टेक्स्ट (लिखकर) के रूप में दिखा देगा.

Siri Recap: यह फीचर आपकी बातचीत या मीटिंग का एक छोटा सा समरी (सार) बनाकर आपको दे देगा.

Sound Recognition: यह आपके आसपास की आवाज़ों को पहचानकर अलर्ट भेज सकता है.

इन सभी फीचर्स को यूज़र की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. कोई भी ऑडियो रिकॉर्डिंग कहीं भी स्टोर नहीं की जाती है, सारा डेटा वॉच के अंदर ही प्रोसेस होता है.

बैटरी लाइफ और सुपरफास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी Apple Watch Series 12 निराश नहीं करती है. आम इस्तेमाल में यह पूरे 24 घंटे की बैट्री लाइफ देती है. अगर आप आउटडोर वर्कआउट करते हैं और जीपीएस ऑन रखते हैं, तब भी यह लगातार 10 घंटे तक चल सकती है.

सबसे अच्छी बात इसका चार्जिंग सपोर्ट है. अगर आपकी घड़ी की बैटरी खत्म हो जाती है, तो आप इसे केवल 15 मिनट चार्ज करके 12 घंटे का एक्स्ट्रा बैटरी बैकअप हासिल कर सकते हैं. यानी ऑफिस या जिम जाने से पहले बस थोड़ी देर चार्ज प्लग में लगाइए और आपका पूरा दिन आसानी से निकल जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More