SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

AI से बनेगा पासपोर्ट, मिनटों में ऑनलाइन होगा पूरा काम! अमेरिका ने लॉन्च किया नया पोर्टल, जानें कैसे करेगा काम

अमेरिका में सरकारी सर्विस और कामों को लेकर एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. ट्रंप सरकार ने America. gov नाम से एक नया AI पोर्टल लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म का मकसद लोगों को अलग-अलग वेबसाइटों पर भटकने की परेशानी से बचाना है.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Sep 30, 2026, 05:23 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 05:29 PM IST
Image Credit: अमेरिका का नया एआई पोर्टल
Join

अमेरिका में सरकारी सेवाओं को लेकर अब एक बडा बदलाव देखने को मिल सकता है. ट्रंप सरकार ने America. gov नाम का एक नया AI आधारित पोर्टल लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म का मकसद लोगों को अलग अलग सरकारी वेबसाइटों पर जाने की परेशानी से बचाना और एक ही जगह पर जरूरी जानकारी देना है. इस पोर्टल के जरिए आगे चलकर पासपोर्ट बनवाने जैसे काम भी ऑनलाइन किए जा सकेंगे.

America. gov की लॉन्चिंग का अंदाज भी काफी अलग रहा. आमतौर पर सरकारी कार्यक्रमों में लंबे भाषण जैसी चीजें देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लाइव डेमो के जरिए नए सिस्टम को समझाया. प्रेजेंटेशन का अंदाज इतना टेक कंपनी जैसा था कि सोशल मीडिया पर इसकी तुलना ऐप्पल के प्रोडक्ट लॉन्च से होने लगी.

क्या है America. gov?

America.gov को एक तरह के AI चैटबॉट की तरह समझ सकते हैं. इसमें लोग आम बोल चाल की भाषा में अपना सवाल कर सकेंगे. इसके बाद सिस्टम अमेरिका की 29 हजार से ज्यादा सरकारी वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी को खोजकर संबंधित जवाब और ऑफिशियल सोर्स देगा.

अभी इस पोर्टल का काम लोगों को सरकारी सर्विस से जुड़ी जानकारी देना है. यानी अगर किसी व्यक्ति को पासपोर्ट, मेडिकेयर या किसी दूसरी सरकारी सर्विस के बारे में जानकारी चाहिए तो उसे अलग-अलग वेबसाइटों पर जाने के बजाय एक ही जगह से जानकारी मिल सकेगी. अमेरिकी सरकार आगे इस सिस्टम में और भी सर्विस जोड़ने की तैयारी कर रही है. इसके बाद लोग कुछ सरकारी काम सीधे इसी पोर्टल के जरिए कर सकेंगे.

AI से ऐसे बन सकता है पासपोर्ट

लॉन्च इवेंट में मार्को रुबियो ने पासपोर्ट से जुडी आने वाली सुविधा का भी डेमो दिखाया. मार्को रुबियो के अनुसार आने वाले समय में अमेरिकी नागरिक पहली बार पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. इस प्रोसेस में फोटो अपलोड करने, पासपोर्ट फीस जमा करने और आवेदन की स्थिति देखने जैसी सुविधाएं ऑनलाइन मिल सकती हैं. इसके साथ ही लोगों को पासपोर्ट मिलने की संभावित डेटा की जानकारी भी दी जा सकेगी.

यानी अभी जिस काम के लिए अलग अलग चरणों और सरकारी वेबसाइटों से गुजरना पडता है, उसे एक ही डिजिटल सिस्टम के जरिए आसान बनाने की कोशिश की जा रही है.

(ये भी पढे़ंः न इंटरनेट चाहिए, न Sim! अब फोन पर सीधे चलेगा Live TV, सरकार ला रही D2M, जानिए क्या है नई टेक्नोलॉजी)

नए अंदाज में दिखेगा अमेरिकी पासपोर्ट

मार्को रुबियो ने पासपोर्ट को लेकर कुछ नए डिजाइन और पैकेजिंग की योजना भी दिखाई. नए पासपोर्ट के साथ गोल्ड और व्हाइट रंग की पैकेजिंग पेश करने की बात कही गई है. सरकार का फोकस सिर्फ ऑनलाइन ऐप्लीकेशन तक सीमित नहीं है. कोशिश यह भी है कि पासपोर्ट से जुडा पूरा एक्सपीरियंस ज्यादा आसान और एडवांस बनाया जाए.

लेकिन अभी America. gov अभी मुख्य रूप से सरकारी जानकारी खोजने और सर्विस तक पहुंचने में मदद कर रहा है. आने वाले समय में इसमें पासपोर्ट रिन्यू कराने और मेडिकेयर जैसी सर्विस से जुड़े सीधे ऑनलाइन काम शामिल करने की प्लानिंग है. इससे अमेरिका में सरकारी सर्विस का इस्तेमाल करने का तरीका काफी बदल सकता है.

(ये भी पढे़ंः AI खुद बन गया हैकर! ऑस्ट्रेलिया की सरकारी वेबसाइट में घुसपैठ के बाद OpenAI ने मांगी माफी, रद्द हुआ नया मॉडल)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES