अगर आप इस फेस्टिव सीजन नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या घर का कोई सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप अच्छे डिस्काउंट के साथ शॉपिंग कर सकते हैं. फेस्टिव सीजन के साथ ही Amazon की सबसे बड़ी सेल यानी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है. इस सेल में कस्टमर्स को बड़े ब्रांड्स के सामान पर साल की सबसे कम कीमतें देखने को मिलेंगी.
फेस्टिव सीजन के मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon की Great Indian Festival 2026 सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम अप्लायंसेज और रोजमर्रा के सामान पर कई तरह के ऑफर मिलेंगे. सेल के दौरान SBI के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI से खरीदारी करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. वहीं Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स को अनलिमिटेड 5% कैशबैक मिल सकता है. प्राइम मेंबर्स को कई प्रोडक्ट पर अतिरिक्त 250 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा.
Amazon के अनुसार सैमसंग, Apple, सोनी, LG, Xiaomi, Nike जैसे बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट पर साल की सबसे कम कीमतों में खरीदारी का मौका मिल सकता है. स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज पर 80% तक की छूट का दावा किया गया है.
Amazon की Early Deals पहले ही शुरू हो चुकी हैं. इनमें कई स्मार्टफोन शामिल हैं. जैसे Samsung Galaxy M47 5G की कीमत 30,999 रुपये, Galaxy M17e 5G की कीमत 14,999 रुपये और Galaxy Z Fold8 5G की कीमत 1,79,999 रुपये बताई गई है. iQOO Z11 5G को 39,999 रुपये और Itel Zeno 100 Pro को 7,739 रुपये में लिस्ट किया गया है.
लेकिन स्मार्टफोन की ये कीमतें Early Deals के तहत बताई गई हैं और सेल के दौरान अलग ऑफर या बैंक डिस्काउंट भी मिल सकते हैं.
इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में भी कई बड़े प्रोडक्ट पर ऑफर दिए जा रहे हैं. Apple Mac Mini M6 की कीमत 94,400 रुपये बताई गई है, जिस पर बैंक डिस्काउंट के साथ 5,500 रुपये तक की बचत हो सकती है. Apple iPad Air M4 को 67,999 रुपये में पेश किया गया है.
इसके साथ ही Sennheiser Momentum 4 हेडफोन 20,990 रुपये, Sony ICLE 7M4M कैमरा 1,83,990 रुपये और Insta360 X5 Essential Action Cam 62,990 रुपये में मिल रहे हैं. HP Victus लैपटॉप की कीमत 93,990 रुपये और JBL Bar 800 Pro साउंडबार की कीमत 54,999 रुपये बताई गई है.
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65% तक की छूट का ऐलान किया गया है. TCL का 65 इंच Smartchoice QD-Mini LED TV 63,999 रुपये, Xiaomi का 55 इंच FX Pro 4K QLED TV 29,999 रुपये और Sony का 55 इंच BRAVIA 2M2 TV 56,990 रुपये में लिस्ट किया गया है. Samsung का 65 इंच Crystal UHD 4K Vision AI TV 44,990 रुपये में लिस्ट है.
होम अप्लायंसेज की बात करें तो Elica किचन चिमनी 15,790 रुपये, IFB 24 लीटर माइक्रोवेव 8,690 रुपये और Godrej 600 लीटर रेफ्रिजरेटर 69,990 रुपये में लिस्ट किया गया है.
फैशन और ब्यूटी कैटेगरी में 65% तक की छूट दी जा रही है. Amazon के अनुसार Hidesign, Lavie Luxe, Nike, Levi’s, Woodland, Biba, Libas और कई अन्य ब्रांड के प्रोडक्ट पर ऑफर मिलेंगे. कुछ प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत भी बताई गई है. जैसे Neutrogena, Mamaearth और Nivea के कुछ स्किनकेयर प्रोडक्ट 299 रुपये से कम में मिल सकते हैं. वहीं कुछ ट्रॉली 1,049 रुपये से और कुछ नए फैशन प्रोडक्ट 1,099 रुपये से शुरू होंगे.
कम बजट में खरीदारी करने वालों के लिए Amazon Bazaar पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं. यहां फैशन, होम और किचन प्रोडक्ट पर 70% तक की छूट मिलेगी. कुछ सामान की कीमत 99 रुपये से शुरू हो रही है.
इस बार Amazon ने सेल के दौरान AI फीचर्स पर भी जोर दिया है. कंपनी का AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus कस्टमर्स को प्रोडक्ट की तुलना करने, कीमतों की तुलना करने और अपनी जरूरत के हिसाब से सामान खोजने में मदद करेगा. Rufus में 30 से 90 दिन तक की Price History भी देखी जा सकती है. इसके अलावा Lens AI की मदद से किसी सामान की फोटो लेकर उसे Amazon पर खोजा जा सकता है. AI Review Highlights और Buying Guides जैसे फीचर भी ग्राहकों को प्रोडक्ट समझने में मदद करेंगे.
Amazon Pay के जरिए भी कस्टमर्स को कई ऑफर मिलेंगे. Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर Prime मेंबर्स को 5% और नॉन-Prime ग्राहकों को 3% कैशबैक मिलता है. कंपनी ने Amazon Pay Later पर भी कुछ खरीदारी में 10% कैशबैक और 1,500 रुपये या उससे ज्यादा के कार्ट पर 3 ब्याज मुक्त EMI का ऑप्शन बताता है.
Amazon Great Indian Festival 2026 की मेन सेल 8 अक्टूबर से सभी कस्टमर्स के लिए शुरू होगी. कंपनी ने बताया है कि Early Deals के तहत कुछ ऑफर अभी से लाइव हैं.