)
टेलीकॉम सेक्टर में लगातार मोबाइल रीचार्ज की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है. इसी क्रम में एक बार फिर से ग्राहकों की जेब पर कैंची चलाने की तैयारी हो चुकी है! कई बार प्लान की कीमतों में सीधा बढ़ोत्तरी होती है, तो वहीं कई बार मिलने वाले ऑफर्स या वैलेडिटी को कम कर दिया है. यही हुआ है इस बार एयरटेल यूजर्स के साथ. कंपनी ने अपने 161 रुपये वाले प्रीपेड डेटा पैक के नियमों में चुपके से बदलाव कर दिया है.
एयरटेल ने अपने 161 रुपये के प्रीपेड प्लान के फायदे कुछ सर्किल में बदल दिए हैं. खास बात यह है कि रिचार्ज की कीमत पहले जितनी ही है, लेकिन अब कुछ जगहों पर इसकी वैलिडिटी कम कर दी गई है. यानी एक तरह से यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा बार रिचार्ज कराना पड़ सकता है.
Airtel का 161 रुपये वाला प्लान कोई नया रिचार्ज नहीं है. कंपनी पहले से ही इसे अलग अलग सर्किल में उपलब्ध कराती है. यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिनके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान मौजूद है.
खास बात यह है कि 161 रुपये का यह डेटा वाउचर अपने आप सर्विस वैलिडिटी नहीं देता. इसका फायदा लेने के लिए नंबर पर पहले से एक्टिव सर्विस वैलिडिटी वाला प्लान होना जरूरी होता है. अब Airtel ने अलग अलग सर्किल में इस प्लान में मिलने वाले फायदे में बदलाव किया है. इसका मतलब है कि एक ही कीमत का रिचार्ज करने पर यूजर्स को उनके सर्किल के हिसाब से अलग लाभ वैलेडिटी मिलेगी.
दिल्ली सर्किल में Airtel के 161 रुपये वाले प्लान के पुराने फायदे अभी भी मिल रहे हैं. यहां यूजर्स को 30 दिनों के लिए 12GB डेटा दिया जा रहा है. इस प्लान में डेटा के अलावा कोई दूसरा फायदा नहीं मिलता है. लेकिन दूसरे सर्किल में कंपनी ने इसके फायदे में बदलाव किया है.
चेन्नई सर्किल में Airtel के 161 रुपये वाले प्लान में अब 15GB डेटा दिया जा रहा है. पहले यहां 12GB डेटा मिलता था. देखने में यह बदलाव यूजर्स के लिए अच्छा लग सकता है, क्योंकि डेटा की मात्रा बढ़ गई है.
लेकिन इसके साथ एक अहम बदलाव भी किया गया है. प्लान की वैलिडिटी 30 दिन से कमकर सीधे 15 दिन कर दी गई है. यानी यूजर्स को पहले के मुकाबले आधे समय में ही डेटा खत्म होने या प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के बाद फिर से रिचार्ज करना पड़गा.
सरल शब्दों में कहें तो पहले 161 रुपये में 12GB डेटा 30 दिनों के लिए मिलता था, वहीं अब अब 161 रुपये में 15GB डेटा सिर्फ 15 दिनों के लिए मिल रहा है. डेटा जरूर बढ़ा है, लेकिन उसे इस्तेमाल करने का समय काफी कम हो गया है.
वैलिडिटी कम होने का सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ सकता है, जो महीने भर के लिए डेटा वाउचर लेते हैं. पहले एक रिचार्ज 30 दिनों तक चल जाता था, लेकिन अब 15 दिन बाद ही नया डेटा वाउचर लेना पड़ सकता है. यानी अगर किसी यूजर को लगातार डेटा की जरूरत है, तो उसे पहले के मुकाबले ज्यादा बार रिचार्ज कराना पड़ सकता है.