दिवाली से पहले एयरटेल का बड़ा तोहफा! पोस्टपेड यूजर्स को हर साल मिलेगी फ्री इंटरनेशनल रोमिंग, जानिए प्लान्स की डिटेल्स
दिवाली से पहले एयरटेल ने पोस्टपेड यूजर्स को शानदार तोहफा दिया है. कंपनी ने हर साल फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक देने का ऐलान किया है, जिससे अब विदेश यात्रा के दौरान मोबाइल के ज्यादा खर्च से राहत मिल सकती है.
भारत की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. कंपनी ने दिवाली से पहले अपने पोस्टपेड यूजर्स को तोहफा दिया है. फेस्टिव सीजन में कंपनी ने अपने सभी नए पोस्टपेड प्लान के साथ हर साल एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक देने का ऐलान किया है. कंपनी का यह नियम 8 अक्टूबर 2026 से देश भर में लागू हो जाएगा. यानी अब एयरटेल यूजर्स के विदेश जाने पर अलग से रोमिंग पैक लेने का खर्च कुछ हद तक कम हो सकता है.
इस फ्री रोमिंग पैक में 5GB डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग और 25 आउटगोइंग SMS मिलेंगे. इनकमिंग SMS के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. इस पैक की वैलिडिटी 5 दिन की होगी. खास बात यह है कि कस्टमर्स अपनी आवश्यकता के मुताबिक इस फ्री पैक को एक्टिवेट कर सकेंगे.
हर SIM पर मिलेगा फ्री रोमिंग पैक
एयरटेल का यह प्लान फैमिली पोस्टपेड प्लान यूजर्स के लिए भी फायदेमंद होगा. परिवार में जितने SIM इस प्लान से कनेक्ट होंगे, उनमें से हर सदस्य को साल में एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक दिया जाएगा. यानी यह फायदा सिर्फ मेन नंबर तक सीमित नहीं रहेगा. एयरटेल के पोस्टपेड प्लान में कई ऑप्शन मिलने वाले हैं, जिनकी डिलेट्स हैं...
Airtel के नए पोस्टपेड प्लान में 499 रुपये वाला प्लान सिंगल यूजर के लिए है. 749 रुपये वाले प्लान में 2 SIM, 1049 रुपये में 3 SIM और 1249 रुपये में 4 SIM शामिल हैं. इसके साथ ही 1449 रुपये वाला प्लान भी 4 SIM यूजर्स के लिए है, वहीं 1799 रुपये वाले प्लान में 5 SIM दिए गए हैं. इन सभी प्लान के साथ हर SIM के लिए साल में एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप का फायदा मिलने वाला है.
सिर्फ रोमिंग ही नहीं, ये फायदे भी मिलेंगे
Airtel के इन पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ स्पैम और फ्रॉड से बचाने वाले फीचर भी दिए जा रहे हैं. कंपनी के कुछ प्लान में Amazon Prime, Apple Music, Apple iCloud+, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One और Netflix जैसे सब्सक्रिप्शन भी शामिल हैं. Airtel के अनुसार, पोस्टपेड कस्टमर्स को Fast Lane टेक्नोलॉजी और नेटवर्क लेवल पर स्पैम और फ्रॉड से सेफ्टी भी मिलती है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अलग-अलग प्लान के हिसाब से मिलने वाले सब्सक्रिप्शन में अंतर देखने को मिलेगा.
(ये भी पढ़ेंः 5G से आगे की दुनिया तैयार कर रहा भारत... 6G, AI, Satellite और Quantum से कैसे बदलेगा इंटरनेट?)
आप भी कर सकते हैं अपग्रेड
यह ऑफर सिर्फ नए कस्टमर्स तक सीमित नहीं है. Airtel के मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड कस्टमर्स भी इन नए प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं. इसके लिए Airtel App का इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर नजदीकी Airtel स्टोर पर जाकर प्लान चेंज कराया जा सकता है. अगर आप किसी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर का नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Airtel Postpaid में स्विच करने के लिए भी Airtel App या Airtel स्टोर के जरिए रिक्वेस्ट की जा सकती है. नए पोस्टपेड प्लान 8 अक्टूबर 2026 से मिलने लगेंगे.
(ये भी पढ़ेंः पेट में पल रहे बच्चे के फेफड़े में था 5 सेंटीमीटर का खतरनाक ट्यूमर, डॉक्टरों ने बिना सर्जरी ऐसे बचाई जान, सब हो गए हैरान)