SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

YouTube पर ऐड से मिलेगा छुटकारा! Airtel के इस प्लान में फ्री Premium के साथ मिल रहा 30GB डेटा, ये रही डिटेल्स

YouTube पर बार-बार आने वाले ऐड से परेशान यूजर्स के लिए Airtel एक खास ऑफर लेकर आया है. कंपनी के प्रीपेड कस्टमर्स 200 रुपये के OTT टॉप अप के साथ फ्री YouTube Premium का फायदा उठा सकते हैं.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 23, 2026, 07:41 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 07:57 PM IST
Image Credit: एयरटेल यूट्यूब प्रीमियम
Join

अगर आप YouTube पर वीडियो देखते समय बार बार आने वाले ऐड से परेशान हो जाते हैं, तो आपकी परेशानी अब दूर हो सकती है. भारत की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने प्रीपेड यूजर्स को फ्री YouTube Premium का फायदा दे रही है. इसके लिए कंपनी ने YouTube के साथ पार्टनरशिप की है. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को 200 रुपये का OTT टॉप अप खरीदना होगा. अच्छी बात है कि इसमें YouTube Premium के साथ 30GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा. इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

Airtel का यह ऑफर उन यूजर्स के लिए परफेक्ट हो सकता है, जो YouTube पर काफी समय बिताते हैं और बिना ऐड के वीडियो देखना चाहते हैं. कंपनी पहले से ही अपने कस्टमर्स को Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium और SonyLIV समेत 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस देती है. अब इस लिस्ट में YouTube Premium का फायदा भी शामिल हो गया है.

YouTube Premium में क्या क्या मिलेगा?

YouTube Premium के जरिए यूजर्स नार्मल वीडियो और Shorts बिना ऐड के देख सकते हैं. इसके साथ ही वीडियो देखते समय दूसरे ऐप का इस्तेमाल करने पर भी वीडियो बैकग्राउंड में चलता रहेगा. फोन की स्क्रीन बंद होने पर भी सपोर्टेड वीडियो का प्लेबैक जारी रह सकता है.

इस सब्सक्रिप्शन में वीडियो डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलता है. यानी यूजर्स अपनी पसंद के वीडियो डाउनलोड करके बाद में बिना इंटरनेट के देख सकते हैं. इसके साथ YouTube Music Premium का फायदा भी मिलता है, जिससे बिना ऐड के गाने सुने जा सकते हैं. लेकिन, वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स की ओर से वीडियो में शामिल किए गए स्पॉन्सरशिप मैसेज और कुछ प्रमोशन फिर भी दिखाई दे सकते हैं.

Airtel के 200 रुपये वाले OTT टॉप अप में क्या मिलेगा?

सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि Airtel का 200 रुपये वाला पैक नॉर्मल प्रीपेड रिचार्ज प्लान नहीं है. यह एक OTT टॉप अप है, जिसे खरीदने के लिए यूजर के नंबर पर पहले से कोई एक्टिव रिचार्ज होना चाहिए. इस टॉप अप में 30GB अतिरिक्त मोबाइल डेटा, YouTube Premium और Airtel के दूसरे एंटरटेनमेंट से जुड़े फायदे मिलते हैं. इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

खास बात यह है कि YouTube Premium समेत इस पैक के फायदे भी 28 दिनों तक ही मिलेंगे. पैक की वैलिडिटी खत्म होने के बाद इन फायदों का एक्सपीरियंस लेने के लिए यूजर्स को फिर से टॉप अप खरीदना होगा. इसका मतलब है कि यह ऑफर अपने आप अलग से नया 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन नहीं देता.

(ये भी पढ़ेंः OnePlus की दिवाली सेल में बंपर छूट! 14,749 रुपये में मिल रहा प्रीमियम फोन, इन डिवाइस पर भी ऑफर)

Airtel पर फ्री YouTube Premium कैसे एक्टिवेट करें?

अगर आप Airtel के प्रीपेड कस्टमर हैं और इस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए तरीके से अपना सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर सकते हैं.

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Airtel ऐप खोलें.

ऐप में Rewards & OTTs सेक्शन पर जाएं.

यहां YouTube Premium के ऑफर को सर्च करें.

YouTube Premium वाले ऑप्शन पर टैप करें.

स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करके सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर लें.

इस बात का ध्यान रखें कि ऑफर का फायदा लेने से पहले 200 रुपये वाला OTT टॉप अप खरीदना जरूरी है. सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी भी इसी पैक से जुड़ी होगी और 28 दिन पूरे होने पर इसके फायदे खत्म हो जाएंगे.

(ये भी पढ़ेंः YouTube पर अब आपकी चलेगी मर्जी! खुद तय करें होमपेज पर कौन से वीडियो दिखेंगे, जानिए क्या है नया फीचर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES