भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /टेक
  • /YouTube पर अब आपकी चलेगी मर्जी! खुद तय करें होमपेज पर कौन से वीडियो दिखेंगे, जानिए क्या है नया फीचर

YouTube पर अब आपकी चलेगी मर्जी! खुद तय करें होमपेज पर कौन से वीडियो दिखेंगे, जानिए क्या है नया फीचर

अगर आप YouTube पर अपनी पसंद के वीडियो खोजने में काफी समय बिताते हैं, तो कंपनी का नया फीचर आपके काम आ सकता है. Custom Feeds की मदद से यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार वीडियो फीड बना सकेंगे.

Written ByUdbhav Tripathi
Published: Oct 23, 2026, 01:11 PM IST|Updated: Oct 23, 2026, 01:16 PM IST
joinshare
YouTube पर अब आपकी चलेगी मर्जी! खुद तय करें होमपेज पर कौन से वीडियो दिखेंगे, जानिए क्या है नया फीचर
Image Credit: YouTube नया फीचर

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अगर आप हर दिन घंटों YouTube पर वीडियो देखते हैं और गैर जरूरी रिकमेंडेशन्स से परेशान हो गए हैं, तो अब आपकी परेशानी दूर होने वाली है. दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube अब अपने होमपेज इंटरफेस में एक नया बदलाव करने जा रहा है. कंपनी एक नया Custom Feed फीचर टेस्ट कर रही है, जिसके जरिए अब यूजर्स एल्गोरिदम के भरोसे रहने के बजाय खुद यह तय कर सकेंगे कि उनके होमपेज पर किस तरह का कंटेंट दिखेगा. इसके साथ ही मोबाइल ऐप में सब्सक्रिप्शन सेक्शन तक पहुंचना भी आसान बनाने की तैयारी है.

YouTube के CEO Neal Mohan ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बदलाव की जानकारी दी है. उनका कहना है कि Custom Feeds के जरिए यूजर्स को अपने होमपेज पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. Mohan ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी पहली कस्टम फीड Bay Area के स्पोर्ट्स हाइलाइट्स के लिए बनाई है.

अब ऐसे बना सकेंगे अपनी पसंद की फीड

YouTube के इस नए फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान होगा. होमपेज पर दिए गए + बटन पर टैप करके यूजर को अपनी पसंद के बारे में लिखना होगा. इसके बाद YouTube उसी हिसाब से वीडियो की एक अलग फीड तैयार करेगा. खास बात यह है कि इसमें नए वीडियो जुड़ते रहेंगे, यानी यूजर को हर बार अलग से अपनी पसंद की वीडियो खोजने की जरूरत नहीं होगी.

कंपनी ने फीड सेव करने की लिमिट भी तय की है. फ्री अकाउंट इस्तेमाल करने वाले लोग एक साथ तीन Custom Feeds रख सकेंगे. वहीं YouTube Premium लेने वालों को 8 फीड सेव करने का ऑप्शन मिलेगा. जरूरत पड़ने पर इन्हें एडिट या डिलीट भी किया जा सकेगा.

मोबाइल ऐप में भी दिखेगा बदलाव

YouTube सिर्फ वीडियो फीड तक ही बदलाव सीमित नहीं रख रहा है. कंपनी मोबाइल ऐप के होम टैब पर एक नए टॉप मेन्यू की टेस्टिंग भी कर रही है. इसमें Subscriptions, Live और Music जैसे ऑप्शन ऊपर दिखाई देंगे. इससे यूजर्स को अपनी पसंद का सेक्शन खोलने के लिए बार बार स्क्रीन के नीचे जाने की जरूरत नहीं होगी.
इसके साथ ही जिन यूजर्स के पास कोई सब्सक्रिप्शन हैं, उन्हें Movies & TV का ऑप्शन भी मिल सकता है. लेकिन यह नया मेन्यू अभी टेस्टिंग के दौर में है.

(ये भी पढ़ेंः iPhone 18 Pro Review: Apple का अब तक का सबसे कूल आईफोन! खरीदने से पहले जान लें ये 5 सबसे बड़ी खूबियां) 

भारत में कब मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल Custom Feeds की सुविधा अमेरिका में 13 साल या उससे ज्यादा ऐज के उन यूजर्स के लिए शुरू की जा रही है, जो अपने अकाउंट में साइन इन हैं और जिनकी भाषा सेटिंग अंग्रेजी है. इस फीचर के लिए YouTube की Watch History और Search History का ऑन होना जरूरी है. मोबाइल ऐप पर बनाई गई फीड डेस्कटॉप ब्राउजर पर भी अपने आप दिखाई देगी. दूसरे देशों में यह सुविधा कब पहुंचेगी, इस बारे में कंपनी ने अभी कोई फिक्स डेट नहीं बताई है. ऐसे में भारतीय यूजर्स को इसके लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है.

(ये भी पढ़ेंः अब शर्ट पर चलेगा YouTube और WhatsApp! वैज्ञानिकों ने कपड़े में ही जोड़ दी टचस्क्रीन, रगड़-रगड़कर धोने पर भी नहीं होगी खराब)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Tech News