)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मॉडल्स अब आपस में बात करने के लिए खुद की एक नई लैंग्वेज यानी भाषा तैयार कर रहे हैं. ये भाषा इतनी अलग है कि आने वाले समय में आम इंसान और वैज्ञानिक भी इसे नहीं समझ पाएंगे.
इस गंभीर खतरे को लेकर एआई के गॉडफादर कहे जाने वाले मशहूर वैज्ञानिक जेफ्री हिंटन ने दुनिया को आगाह किया है. उनका कहना है कि अगर ये स्मार्ट एजेंट्स अपनी अलग भाषा बनाने लगे, तो ये पता लगाना मुश्किल हो जाएगा कि वे अंदर ही अंदर क्या सोच रहे हैं और क्या कर रहे हैं.
Godfather of AI Drops New Warning: “They’re Inventing a Language We Can’t Read” Why 10,000 immortal AI agents sharing weights in real time will instantly render biological learning obsolete. AI models are already communicating in emergent sub-word dialects researchers cannot decode, and the catastrophic danger of the “AlphaZero threshold” — the exact moment language models begin updating their own beliefs offline without human data or oversight. Credit: AI Abyss
— David Ullrich (@DavidUllrich202) November 17, 2026
कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा में एक कार्यक्रम के दौरान जेफ्री हिंटन ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान तरीके से समझाया है.
उन्होंने बताया कि ये स्मार्ट सिस्टम इंसानों की तरह पूरा शब्द नहीं पढ़ते हैं. वे पहले शब्द को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ते हैं. जैसे शब्द के शुरू में आने वाला un या आखिर में आने वाला N एक छोटा हिस्सा होता है.
अब डर की बात ये है कि ये सिस्टम इन हिस्सों को अपने हिसाब से नए तरीकों से जोड़ रहे हैं. वैज्ञानिकों ने उन्हें ऐसा करना सिखाया ही नहीं था.
हिंटन के मुताबिक स्मार्ट मशीनों के पास एक ऐसी ताकत है जो इंसानों के पास बिल्कुल नहीं है, और वो है एक साथ लाखों कॉपियों में काम करना.
जहां एक इंसान केवल अपने जीवन के अनुभवों से ही सीख पाता है, वहीं दस हजार स्मार्ट एजेंट्स एक ही समय में अलग-अलग चीजें सीखकर तुरंत आपस में बांट सकते हैं.
इस तरह वे मिलकर इतनी ज्यादा जानकारी जुटा लेते हैं, जितनी एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी में भी नहीं समझ सकता है. यही वजह है कि डिजिटल दिमाग इंसानी दिमाग से कहीं ज्यादा तेज हो सकता है.
इस चेतावनी का एक और बड़ा पहलू ये है कि ये सिस्टम अब बिना किसी इंसानी मदद के खुद को सुधारने की क्षमता भी हासिल कर सकते हैं.
हिंटन ने गूगल के अल्फाजीरो का उदाहरण देते हुए समझाया कि जैसे उसने खुद से ही खेल-खेलकर शतरंज और दूसरे खेल सीखे थे, वैसे ही ये मॉडल्स भी अपनी गलतियों को खुद पकड़ सकते हैं.
वे अपने विचारों की जांच करके उन्हें ठीक कर लेंगे. इसका सीधा मतलब ये है कि जब ये सिस्टम किसी इंसान से बात नहीं कर रहे होंगे, तब भी वे चुपचाप सोचते रहेंगे और खुद को पहले से ज्यादा तेज बनाते रहेंगे.
जब हजारों स्मार्ट एजेंट्स अपनी बनाई हुई गुप्त भाषा में आपस में बातें करेंगे, तो शोधकर्ताओं के लिए उन पर नजर रखना लगभग नामुमकिन हो जाएगा.
हिंटन ने साफ कहा कि ये शुरुआती दौर काफी डराने वाला है क्योंकि हमें नहीं पता कि वे इन नए शब्दों का इस्तेमाल किस मकसद से कर रहे हैं.
एआई एजेंट्स अगर इतने समझदार हो जाते हैं कि उनकी भाषा हमारी समझ न आए, तो उन्हें कंट्रोल में रखना आसान नहीं होगा.
इस चेतावनी के बाद दुनिया भर के टेक जानकार सोचने पर मजबूर हो गए हैं. अब तक हम सभी को यही लगता था कि मशीनों वही करती हैं जो उन्हें सिखाया जाता है.
लेकिन अब वो अगर खुद की भाषा बना लेंगे, तो ये आगे के लिए डरावना हो सकता है. जानकारों का मानना है कि टेक्नोलॉजी के विकास के साथ-साथ ऐसे नियम बनाना बेहद जरूरी है, जिससे इन स्मार्ट सिस्टम्स पर ध्यान दिया जा सके.