क्या AI अब सिर्फ हमारे ऑफिस के काम या मन में आने वाले सवालों के जवाब देने तक सीमित रहेगा या हमारे सारे जरूरी काम भी खुद करेगा? टेक जगत में इसी सवाल से जुड़ा एक ऐसा हैरान कर देने वाला सामने आया है, जिसे देखकर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है. एक सोशल मीडिया क्रिएटर ने में GPT-6 Astra नाम के AI मॉडल की ताकत देखने के लिए एक ऐसा टेस्ट किया, जिसने सबको चौंका दिया है. यूजर के एक छोटे से सवाल पर इस AI ने सिर्फ रास्ता दिखाने के बजाय खुद ही मुंबई से राजकोट के लिए IRCTC का ट्रेन टिकट बुक कर दिखाया. अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या एआई सच में टिकट बुकिंग कर सकता है या नहीं? आइए जानते हैं इस वायरल एक्सपेरिमेंट की पूरी कहानी.
एक सोशल मीडिया क्रिएटर ने GPT-6 Astra को लेकर एक टेस्ट किया है, जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर ने AI से IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक करवाने की कोशिश की. दावा है कि मॉडल ने यह काम कर भी दिखाया.
कंटेंट क्रिएटर पिछले 2 से 3 दिनों से GPT-6 Astra को टेस्ट कर रहा था. इसी दौरान किसी ने उससे पूछा कि क्या यह मॉडल IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक कर सकता है. इसके बाद उसने खुद इसका टेस्ट करने का सोचा. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो के अनुसार, उसने बताया कि GPT-6 Astra ने IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक करने का काम आसानी से पूरा कर दिया.
क्रिएटर ने कहा कि मॉडल लगातार उसे हैरान कर रहा था और टिकट बुक होने का रिजल्ट भी उसके लिए चौंकाने वाला था. लेकिन, इस टेस्ट में टिकट की पूरी जानकारी, पेमेंट प्रोसेस और बुकिंग किस तरह पूरी हुई, इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस प्रोसेस में टिकट सर्च करने, ट्रेन सेलेक्ट करने और यात्रियों की डिटेल्स भरने जैसे काम AI ने खुद किए, वहीं पेमेंट यूजर्स को खुद करना पड़ा.
Booking train on ChatGPT. pic.twitter.com/wt5HERnCtd
— India Live (@IndiaLiveIN) September 15, 2026
OpenAI के अनुसार GPT-6 Astra को खास तौर पर कंप्यूटर इस्तेमाल और कई चरणों वाले काम करने के लिए बनाया गया है. यह ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है, ब्राउजर पर काम कर सकता है और अलग अलग वेबसाइटों पर दिए गए निर्देशों के मुताबिक भी काम कर सकता है. यानी नार्मल AI मॉडल जहां आपको बताते हैं कि IRCTC पर टिकट कैसे बुक करना है, वहीं Astra जैसे मॉडल कुछ मामलों में आपके लिए स्क्रीन पर जाकर ये काम खुद कर सकता है.
इस सवाल का जवाब हां है, लेकिन GPT-6 Astra फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. इसके लिए आपको चार्ज देना होगा. OpenAI के अनुसार Astra को ChatGPT Plus, Pro, Business और Enterprise यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है.
भारत में नार्मल यूजर ChatGPT की वेबसाइट या ऐप पर अकाउंट बनाकर प्लान की ज्यादा डिटेल्स जान सकते हैं. फिलहाल भारत में Plus प्लान की कीमत 1,999 रुपये प्रति महीने दिखाई जा रही है. वहीं Astra का किसी खास IRCTC बुकिंग में काम करना हर यूजर के लिए उपलब्ध या सफल होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है. टिकट बुकिंग जैसे काम में पेमेंट, OTP, कैप्चा और रेलवे के नियमों के कारण कुछ स्टेप्स अभी भी यूजर को खुद पूरे करने पड़ सकते हैं.