भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /टेक
  • /5G का चैप्टर क्लोज... देश में शुरू हुआ 6G का काउंटडाउन, जानिए कैसे आपके मोबाइल नेटवर्क में लगने जा रहा है एआई का 'सुपर माइंड'

5G का चैप्टर क्लोज... देश में शुरू हुआ 6G का काउंटडाउन, जानिए कैसे आपके मोबाइल नेटवर्क में लगने जा रहा है एआई का 'सुपर माइंड'

IMC 2026 में 6G और AI-नेटवर्क्स पर बड़ा खुलासा हुआ है. जानिए कैसे 5G के बाद अब भारतीय टेलीकॉम नेटवर्क्स में एआई का 'सुपर माइंड' लगने जा रहा है और 6G से आपका मोबाइल एक्सपीरियंस कैसे बदलेगा.

Written ByMohit Chaturvedi
Published: Oct 09, 2026, 08:01 AM IST|Updated: Oct 09, 2026, 08:04 AM IST
joinshare
5G का चैप्टर क्लोज... देश में शुरू हुआ 6G का काउंटडाउन, जानिए कैसे आपके मोबाइल नेटवर्क में लगने जा रहा है एआई का 'सुपर माइंड'
Image Credit: AI native telecom network

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दिल्ली में चल रहे 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (IMC) 2026 में पूरी दुनिया के टेक दिग्गजों ने एक सुर में कहा कि टेलीकॉम का अगला दौर सिर्फ स्पीड का नहीं, बल्कि दिमाग का होगा. यानी अब आपके मोबाइल नेटवर्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का 'सुपर माइंड' फिट किया जा रहा है. अब आपका सिम नेटवर्क सिर्फ डेटा भेजने का जरिया नहीं रहेगा, बल्कि यह खुद सोचेगा, समझेगा और फैसले लेगा. आइए समझते हैं एआई और 6G का यह कॉम्बिनेशन आपकी जिंदगी और स्मार्टफोन चलाने के तरीके को कैसे पूरी तरह बदलने वाला है.

नेटवर्क में कैसे लगेगा एआई का 'सुपर माइंड'?
अब तक आपका मोबाइल नेटवर्क एक सीधी सड़क की तरह काम करता था, जहां से सिर्फ डेटा गुजरता था. लेकिन अब नेटवर्क्स को 'AI-Native' बनाया जा रहा है. IMC 2026 में एरिक्सन के साउथ-ईस्ट एशिया और इंडिया चीफ एंड्रेस विसेंटे ने खुलासा किया कि भारत ने 5G को जिस तेजी से अपनाया है, उससे 6G की नींव बहुत मजबूत हो गई है. जब नेटवर्क में एआई का सुपर माइंड लग जाएगा, तो टॉवर और नेटवर्क खुद समझ पाएंगे कि किस यूजर को किस वक्त कितनी स्पीड और बैंडविड्थ चाहिए. अगर आप कोई हैवी 4K लाइव गेमिंग कर रहे हैं या ऑनलाइन क्लास में हैं, तो नेटवर्क अपने आप आपको बिना रुके प्रायोरिटी डेटा देगा.

बिना ऐप खोले आपका फोन खुद समझेगा हर बात
इस नए दौर की सबसे चौंकाने वाली बात क्वालकॉम के एक्सपर्ट इटियेन चापोनिए ने बताई. उनके मुताबिक आने वाले समय में AI ही आपके डिवाइस का नया 'यूजर इंटरफेस' बन जाएगा. अभी तक हम हर काम के लिए फोन में अलग-अलग ऐप ढूंढते और खोलते हैं, लेकिन 6G और ऑन-डिवा डिवाइस AI के आने के बाद आपका फोन आपके आसपास के माहौल को खुद समझेगा. फोन के चिपसेट के अंदर ही इतना पावरफुल एआई बैठा होगा कि बिना इंटरनेट सर्वर पर डेटा भेजे आपका फोन चुटकियों में काम निपटा देगा. इससे आपकी पर्सनल प्राइवेसी भी सेफ रहेगी और काम भी सुपरफास्ट होगा.

6G सिर्फ स्पीड नहीं, एक डिजिटल क्रांति है
अगर आप सोच रहे हैं कि 6G सिर्फ 5G से थोड़ी ज्यादा स्पीड देने की तरकीब है, तो आप गलत सोच रहे हैं. भारत 6जी अलायंस के चेयरमैन एन.जी. सुब्रमण्यम ने साफ किया कि 6G में डेटा ट्रांसफर स्पीड के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कम्युनिकेशन नेटवर्क एक साथ मिलकर काम करेंगे. 6G के आते ही रोड पर चलती स्मार्ट कारें, अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी, उड़ने वाले ड्रोन और आपके घर के स्मार्ट टीवी-एसी आपस में बिना किसी देरी के बात कर सकेंगे. भारत सरकार इस समय देश के अंदर मिशन मोड में 6G पर काम कर रही है ताकि भारत दुनिया को 6G के नए नियम और स्टैंडर्ड सिखा सके.

100 करोड़ लोगों के लिए तैयार हो रहा है एआई ढांचा
GSMA के डायरेक्टर जनरल विवेक बद्रीनाथ ने बताया कि भारत में 1 अरब से ज्यादा लोग और बिजनेस डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ चुके हैं. अब सवाल सिर्फ नेटवर्क से जोड़ने का नहीं है, बल्कि यह है कि इतना बड़ा यूजर बेस इस डिजिटल ताकत का इस्तेमाल करके क्या नया कर सकता है. एआई ऐप्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारी भरकम कंप्यूटिंग पावर और इंटेलिजेंट नेटवर्क की जरूरत पड़ती है. इसीलिए देश की बड़ी-बड़ी टेलीकॉम कंपनियां अब अपने टॉवर्स और सर्वर्स को एआई के हिसाब से अपग्रेड करने में जुट गई हैं.

साइबर सुरक्षा का अभेद्य किला और स्वदेशी 6G
सी-डॉट (C-DOT) के सीईओ राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि भारत को अब सिर्फ दूसरों के पार्ट्स असेंबल करने वाला देश बनकर नहीं रहना है. 6G के इस नए दौर में भारत खुद अपने टेलीकॉम टूल्स डिजाइन कर रहा है, अपने पेटेंट रजिस्टर करा रहा है और अपने देश में ही हार्डवेयर बना रहा है. चूंकि नेटवर्क में एआई का दिमाग लग रहा है, इसलिए साइबर सिक्योरिटी और हैकिंग से बचाव का भी बहुत सख्त पहरा बैठाया जा रहा है ताकि किसी भी यूजर का पर्सनल डेटा लीक न हो सके.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Artificial Intelligence