Sydney Sweeney sports ad Contorversy: खेल की दुनिया में पसीना, पर्फोमेंस और जीत किसी खिलाड़ी की पहचान बनाते हैं. लेकिन एड की दुनिया में ये पूरी तरह से बदल जाता है. यहां कई बार ट्रैक पर दौड़ने वाली एथलीट से ज्यादा तेजी उस चेहरे की होती है, जिसे सोशल मीडिया पर लाखों लोग पहले से पहचानते हैं. हालिया सिडनी स्वीनी से जुड़ा वायरल स्पोर्ट्स-फैशन कैंपेन इसी बदलाव की ओर ध्यान खींचता है. कैंपेन को लेकर एक महिला एथलीट की आपत्ति ने ये सवाल फिर सामने ला दिया कि स्पोर्ट्स ब्रांड आखिर किसे अपना चेहरा चुनते हैं और क्यों?