श्रीलंका में 2019 के दर्दनाक ईस्टर संडे बम धमाका मामले की फिर से शुरू हुई जांच के बीच पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अपनी संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
राजपक्षे परिवार को एक और बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा है. पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी शिरंथी राजपक्षे को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. राजपक्षे परिवार ने इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है.