बिहार के मुंगेर जिला की बबीता देवी दूध का कारोबार करके लखपति दीदी बन गईं हैं. उन पर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ रही थीं, लेकिन आमदनी सीमित थी. उन्होंने बताया कि कभी परिवार को मजदूरी पर निर्भर रहना पड़ता था. मगर, कड़ी मेहनत से आज लाखों रुपए की कमाई हो रही है.