खूंटी में प्रेमिका के घर से भाग जाने पर उसके प्रेमी ने उसकी मां की हत्या कर दी. प्रेमी पर आरोप है कि उसने लड़की की मां को खोजकर लाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया, इसी से नाराज सोमा मुण्डू ने महिला की हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
खूंटी में प्रधानाचार्य फादर बैनेदिक बारला पर हुए हमले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. 36 घंटे के भीतर चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी उसी विद्यालय के एक्स छात्र और नाबालिग हैं.
खूंटी में स्कूल प्रिंसिपल फादर बैनेदिक बारला पर कातिलाना हमले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया. पुलिस ने हमले के तीन नाबालिग आरोपी को पकड़ा है. ये तीनों मेला घूमने के लिए पैसे चुराने के इरादे से स्कूल परिसर में घुसे थे.
झारखंड के खूंटी में मेला देखकर लौट रही छह नाबालिग बच्चियां बाल-बाल बच गईं. घर छोड़ने का झांसा देकर पांच युवक उन्हें कार में बैठाकर दूसरे रास्ते पर ले जाने लगे. जिवरी गांव के ग्रामीणों की तत्परता से सभी बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया.
खूंटी में फादर बैनेदिक बारला पर बुधवार को जानलेवा हमले की घटना घटी. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. फादर बैनेदिक बारला का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं, इस घटना के विरोध में ईसाई समुदाय के लोगों ने खूंटी शहर को बंद कर दिया, जिसकी वह से यातायात पूरी तरह से ठप हो गई. फिर उपायुक्त और एसपी के आश्वासन के बाद जाम खुला.
खूंटी में पिकनिक से लौटे पीएम श्री उच्च विद्यालय तिलमी के करीब 30 बच्चे बीमार हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने संभावित कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. साथ ही, जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है.
खूंटी के कर्रा के जरियागढ़ स्कूल में छतों से प्लास्टर गिर रहा है. भवन जर्जर हो गया है. छत से पानी टपकता है, टपकते पानी के बीच जान जोखिम में डालकर छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.