Kaushalendra Kumar
नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार बिहार में जेडीयू के कद्दावर नेताओं में से एक हैं. वे पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं. जिले के हैदरचक गांव के रहने वाले कौशलेंद्र कुमार ने नालंदा लोकसभा सीट से 2009 से लगातार 4 बार जीत हासिल की है. ये मीडिया की चमक से दूर रहते हैं और आक्रामक बयानबाजी से बचते हैं.
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बिहार एनडीए में तनातनी का दौर चल रहा है. हालांकि, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रावधान सामने आने की बात कही है, लेकिन जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने साफ कर दिया है कि बिहार में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू नहीं होगा.
Sep 16, 2026, 06:25 PM