धुरंधर से धूम मचा चुके रणवीर सिंह जल्द ही निर्देशक जय मेहता की फिल्म प्रलय में एक नए और अनोखे अवतार में दिखाई देंगे. मगर इस बार उनकी हीरोइन के रूप में कोई बॉलीवुड हसीना नहीं, बल्कि साउथ ब्यूटी कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी. हिंदी सिनेमा में ये उनका डेब्यू प्रोजेक्ट है, इसलिए लोगों के मन में अब ये सवाल उठे रहे हैं कि कैसे वो इतनी बढ़ी फिल्म का हिस्सा बन गईं.