Harish Dwivedi
हरीश द्विवेदी भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक हैं. पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें महासचिव पर पद प्रमोट किया था और अब उन्हें बिहार का प्रभारी बनाया गया है. वे उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से आते हैं और दो बार लोकसभा का सांसद रह चुके हैं. 2012 के विधानसभा चुनाव में वे सपा प्रत्याशी से मात खा गए थे.
हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रभारी महासचिव ऐसे समय में बनाया गया है, जब उत्तर प्रदेश में यह नैरेटिव बनाया जा रहा है कि ब्राह्मण समुदाय भारतीय जनता पार्टी से नाराज है. कुछ दिनों पहले यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल बनाया गया था.
Sep 23, 2026, 04:07 PM