Dino Morea Police Custody: मुंबई पुलिस की EOW और जांच एजेंसियों द्वारा एक्टर डिनो मोरिया से मैराथन पूछताछ के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक व फिल्मी गलियारों में हड़कंप मच गया है. 15 करोड़ रुपये के मीठी नदी सफाई घोटाले मामले में नाम सामने आने के बाद कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है, जिससे उनके ठाकरे परिवार से नजदीकी संबंधों के चलते राजनीतिक खलबली मच गई है.