Asha Parekh 84th Birthday: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख आज अपना 84वां जन्मदिन मना रही हैं. 60 और 70 के दशक में कटी पतंग, तीसरी मंजिल, आन मिलो सजना और कारवां जैसी सदाबहार फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा जी को दुनिया एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में जानती है. लेकिन उनके करियर का एक ऐसा पड़ाव भी रहा, जब वो परदे के पीछे यानी सेंट्रल फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (CBFC) की पहली महिला प्रमुख बनीं.