App
Live Now

IND vs NZ 4th T20I Live: मैच के पहले ओवर में मयंक यादव को मिला विकेट, टिम साइफर्ट आउट, न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

India vs New Zealand 4th T20I Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच आज ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं.

IND vs NZ 4th T20I Live: मैच के पहले ओवर में मयंक यादव को मिला विकेट, टिम साइफर्ट आउट, न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
Image Credit: भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच लाइव अपडेट्स (BCCI)

IND vs NZ 4th T20I Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आज चौथा टी20 मुकाबला है. ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन की वापसी हुई है, जबकि अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार को बाहर कर मयंक यादव को शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुए हैं. काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ की एंट्री हुई है.

भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

 

30 Oct 2026 12:41 IST (IST)

IND vs NZ 4th T20I Live: मयंक यादव ने दिलाई पहली सफलता

मैच के पहले ओवर में ही मयंक यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने कीवी ओपनर टिम साइफर्ट को पवेलियन की राह दिखाकर न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका दिया. मयंक के पहले ओवर से सिर्फ 5 रन आए. अब फिन एलन का साथ देने डेरेल मिचेल आए हैं.

30 Oct 2026 12:15 IST (IST)

IND vs NZ 4th T20I Live: भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव
 

30 Oct 2026 12:15 IST (IST)

IND vs NZ 4th T20I Live: न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
 

30 Oct 2026 12:06 IST (IST)

IND vs NZ 4th T20I Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार चौथी बार सिक्का श्रेयस अय्यर के पक्ष में गिरा है. भारत ने एक बार फिर गेंदबाजी चुनी है. प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन की वापसी हुई है, जबकि अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार को बाहर कर मयंक यादव को शामिल किया गया है. 
 

30 Oct 2026 11:56 IST (IST)

IND vs NZ 4th T20I Live: 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे भारत

न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. अब तक हुए तीनों मुकाबले भारत के नाम रहे हैं. किस्मत भी 'मेन इन ब्लू' के साथ है, क्योंकि तीनों मैचों में टॉस श्रेयस अय्यर ने जीते हैं और गेंदबाजी चुनी है. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया बहुत खतरनाक है. चौथे टी20 मैच से पहले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर टॉस जीतने की दुआ कर रहे होंगे. इस सीरीज में अभी तक बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम विजेता रही है. भारत ने पहले दोनों मुकाबले 4-4 विकेट और तीसरा मैच 6 विकेट से जीता.
 

30 Oct 2026 11:50 IST (IST)

IND vs NZ 4th T20I Live: ऑकलैंड में मुकाबला

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा. इस ग्राउंड पर टीम इंडिया ने अभी तक 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और तीनों में उन्हें जीत मिली है. न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में 33 T20I मैच खेले हैं और सिर्फ 12 में उन्हें जीत हासिल हुई है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More