SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

IND vs NZ 1st T20I: नमन धीर के प्रहार से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, संजू सैमसन ने 33 गेंद पर ठोके 67 रन, सीरीज में मिली बढ़त

India Vs New Zealand 1st T20I: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में जीत लिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है और अब दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर 24 अक्टूबर को खेला जाएगा.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 22, 2026, 11:18 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:13 PM IST
Image Credit: नमन धीर, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन. BCCI
Join

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के अपने छह हफ्तों के दौरे की शुरुआत आज क्राइस्टचर्च में पहले टी20 मैच से की. टीम इंडिया ने हेग्ले ओवर में मैच को 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किय. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए. भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. नमन धीर ने मैट हेनरी की गेंद पर छक्का मारकर मैच को फिनिश किया. वह 15 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंद पर 93 रनों की साझेदारी की. अभिषेक 12 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा 11 गेंद पर 6 और ईशान किशन 3 गेंद पर 1 रन ही बना सके. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद पर 42 और अक्षर पटेल ने 14 गेंद पर 24 रन बनाकर भारत को मैच में बनाए रखा. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 24 गेंद पर 45 रन की साझेदारी की. अय्यर ने नमन धीर के साथ छठे विकेट के लिए 22 गेंद पर 43 रन जोड़े. नमन ने नीतीश कुमार रेड्डी (3 गेंद पर 2 रन) के साथ मिलकर मैच को खत्म किया.

इससे पहले कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 40 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए. उनके अलावा फिन एलन ने 24 गेंद पर 45, बेवन जैकब्स ने 16 गेंद पर 31 और डेरिल मिचेल ने 19 गेंद पर 28 रन बनाए. टिम साइफर्ट 17 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 साल बाद बॉलिंग करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 49 रन दिए. वह एक भी विकेट नहीं ले पाए.

22 Oct 2026, 4:41 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत की शानदार जीत

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया है. संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और नमन धीर की पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 226 रन के टारगेट को हासिल कर लिया. सैमसन ने 33 गेंद पर 67 और अय्यर ने 28 गेंद पर 42 रन बनाए. नमन धीर ने 15 गेंद पर नाबाद 42 रन बनाकर मैच को फिनिश कर दिया.

22 Oct 2026, 4:30 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: श्रेयस अय्यर आउट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच रोमांचक हो गया है. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. अय्यर ने 28 गेंद पर 42 रन बनाए. भारत को 11 गेंद पर 16 रन चाहिए. नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर क्रीज पर हैं.

22 Oct 2026, 4:26 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: जीत की ओर भारत

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए अब 2 ओवर में 16 रन बनाने हैं. श्रेयस अय्यर 27 गेंद पर 42 और नमन धीर 9 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं.

22 Oct 2026, 4:10 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: अक्षर पटेल आउट होकर पवेलियन लौटे

भारतीय टीम को मैच में पांचवां झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा. वह 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए. अक्षर ने 14 गेंद पर 24 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया. भारत ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं. श्रेयस अय्यर 28 और नमन धीर 1 रन बनाकर नाबाद हैं.

22 Oct 2026, 4:01 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत के 150 रन पूरे

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं. श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं. टीम इंडिया ने 14 ओवर 4 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं. श्रेयस अय्यर 14 गेंद पर 25 और अक्षर पटेल 11 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं.

22 Oct 2026, 3:49 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 226 रनों का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की, लेकिन मिडिल ओवर में कीवी गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मैच में पकड़ बना ली है. टीम इंडिया ने 122 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल मौजूद हैं. संजू सैमसन 33 गेंदों पर 67 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. उसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन सस्ते में पवेलियन लौटे. 
 

22 Oct 2026, 3:29 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: अभिषेक शर्मा आउट, सैमसन का अर्धशतक

भारत ने 7 ओवर मे 1 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 12 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक ने 12 गेंद की पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए. माइकल ब्रैसवेल की गेंद पर एडम मिल्ने उनका कैच लिया. संजू सैमसन 28 गेंद पर 57 और तिलक वर्मा 2 गेंद पर 2 रन बनाकर नाबाद हैं.

22 Oct 2026, 3:08 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: सैमसन-अभिषेक का तूफान

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 226 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की. उसने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 68 रन बना लिए हैं. सैमसन 15 गेंद पर 28 और अभिषेक 9 गेंद पर 27 रन बना लिए हैं.

22 Oct 2026, 2:56 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत ने 2 ओवर में बनाए 20 रन

भारत ने न्यूजीलैंड से मिले 226 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन 11 गेंद पर 14 और अभिषेक शर्मा 1 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं.

22 Oct 2026, 2:47 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत की बैटिंग शुरू

न्यूजीलैंड से मिले 226 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतर गए हैं. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों के ऊपर कीवी टीम द्वारा दिए गए पहाड़ लक्ष्य को हासिल करने की जिम्मेदारी है.

22 Oct 2026, 2:33 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने बनाए 225 रन

न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी की बदौलत भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए. टीम इंडिया को जीत के लिए 226 रन बनाने होंगे. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 40 गेंद पर नाबाद 82 रन ठोक दिए. फिलिप्स के बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले.

22 Oct 2026, 2:13 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: बेवन जैकब्स आउट

भारत को मैच में चौथी सफलता 18वें ओवर मिली. अर्शदीप सिंह की तीसरी गेंद पर सिंगल चुराने के प्रयास में बेवन जैकब्स रन आउट हो गए. ग्लेन फिलिप्स ने अर्शदीप की यॉर्कर को किसी तरह रोक लिया. गेंद स्टंप के पास ही थी. फिलिप्स और जैकब्स रन के लिए दौड़े. अर्शदीप उन्हें रन आउट करने के लिए आगे पहुंचे और पैर से गेंद को स्टंप में मार दिया. जैकब्स बल्लेबाजी छोर पर पहुंच नहीं पाए और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 16 गेंद पर 31 रन बनाए. न्यूजीलैंड का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं. फिलिप्स 32 गेंद पर 63 और माइकल ब्रैसवेल 2 गेंद पर 2 रन बनाकर नाबाद हैं.

22 Oct 2026, 2:08 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: फिलिप्स की फिफ्टी

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में अर्धशतक ठोक दिया है. न्यूजीलैंड 17 ओवर में 3 विकेट पर 190 रन बना चुका है. फिलिप्स 29 गेंद पर 58 और बेवन जैकब्स 15 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर ली है.

22 Oct 2026, 1:53 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड की पारी के 15 ओवर समाप्त

न्यूजीलैंड की पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. कीवी टीम ने 3 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं. ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स क्रीज पर हैं. दोनों तेजी से रन बना रहे हैं. चौथे विकेट के लिए जैकब्स और फिलिप्स ने 36 रनों की साझेदारी कर ली है. फिलिप्स ने 22 गेंद पर 41 और जैकब्स 9 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं.

22 Oct 2026, 1:44 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: 13 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 133/3

13 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 133 रन ठोक दिए हैं. बेवन जैकब्स (8 रन) और ग्लेन फिलिप्स (25 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की तरफ से अभी तक मयंक यादव, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं.

22 Oct 2026, 1:25 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: 10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 98/2

10 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट खोकर 98 रन ठोक दिए हैं. डेरिल मिचेल (15 रन) और ग्लेन फिलिप्स (12 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की तरफ से अभी तक मयंक यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं.

22 Oct 2026, 1:13 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: 7 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 72/1

7 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर 72 रन ठोक दिए हैं. डेरिल मिचेल (8 रन) और फिन एलन (38 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की तरफ से अभी तक मयंक यादव ने एक विकेट हासिल किया है.

22 Oct 2026, 1:05 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: मयंक यादव ने टिम सीफर्ट को किया चलता

भारत के तूफानी तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड के खतरनाक ओपनर टिम सीफर्ट को आउट कर दिया. मयंक यादव ने टिम सीफर्ट को 24 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करा दिया. 

22 Oct 2026, 12:57 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: 4 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 46/0

न्यूजीलैंड ने तूफानी शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 46 रन ठोक दिए हैं. टिम सीफर्ट (24 रन) और फिन एलन (21 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत विकेट की तलाश में है.

22 Oct 2026, 12:32 PM

IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत की बॉलिंग शुरू

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत की गेंदबाजी शुरू हो गई है. भुवनेश्वर कुमार ने बॉलिंग की शुरुआत की. उन्होंने चार साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में बॉलिंग की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में वह प्लेइंग-11 में तो थे, लेकिन बारिश के कारण गेंदबाजी का मौका नहीं मिला नहीं था. न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES