यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में मचाया तहलका, लगातार ठोका दूसरा शतक, आलोचकों की कर दी बोलती बंद
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 102 रनों की शानदार पारी खेलकर लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है.
टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी फॉर्म में धमाकेदार वापसी कर ली है. यशस्वी जायसवाल ने शनिवार को न्यूजीलैंड A के खिलाफ लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में जारी तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में 127 गेंद पर शतक ठोक दिया है. इससे पहले मंगलवार (2 नवंबर) को यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट की दूसरी पारी में भारत A के लिए नाबाद 155 रनों की पारी खेली थी. यशस्वी जायसवाल ने इस तरह फॉर्म में वापसी करते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
यशस्वी जायसवाल 138 गेंद पर 102 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. यशस्वी जायसवाल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 46.3 ओवरों में 175 रन जोड़े. बता दें कि यशस्वी जायसवाल को पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में 17 और 5 रन बनाने और दूसरे अनौपचारिक टेस्ट की पहली पारी में बिना खाता खोले आउट होने के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.हालांकि इस हफ्ते लगातार दो शतक लगाकर यशस्वी जायसवाल ने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है.
यशस्वी जायसवाल ने ठोका लगातार दूसरा शतक
टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल पहली बार न्यूजीलैंड के दौरे पर है. यशस्वी जायसवाल ने लगाकर दो शतक लगाकर 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में भारत के ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ चल रहे तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भारत 'ए' की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं.
जसप्रीत बुमराह ने अपना पिछला रेड-बॉल मैच नवंबर 2025 में गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI मैच के दौरान चोटिल होने के बाद अपना पहला कॉम्पिटीटिव मैच खेल रहे हैं. इनके अलावा, रवींद्र जडेजा और बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा भी तीसरे अनौपचारिक टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं. इन चारों खिलाड़ियों को शुरुआत में अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया था, लेकिन इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दो अहम टेस्ट मैचों से पहले, इन्हें कुछ मैच खेलने का मौका देने के लिए आखिरी मुकाबले की टीम में शामिल किया गया है.