WTC की लड़ाई: साउथ अफ्रीका पर ऑस्ट्रेलिया की जीत से किसे फायदा? वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में भारत कहां?
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. अफ्रीकी टीम को झटका लगा. भारत अभी भी टेबल के बीच में बना हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को डरबन टेस्ट में हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 214 रनों की जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में ला दिया है. WTC 2025–2027 में ऑस्ट्रेलिया की 11 मैचों में यह नौवीं जीत है. वह पहले से ही शीर्ष पर काबिज थी और इस जीत ने उसकी स्थिति को ज्यादा मजबूत कर दिया.
ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत (पीसीटी) बढ़कर अब 81.82 हो गया है. उसके खाते में 108 अंक हैं. वह लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की ओर तेजी से आगे बढ़ता नजर आ रहा है. इस जीत ने उसकी राह को और ज्यादा आसान कर दिया है.
साउथ अफ्रीका को कितना नुकसान हुआ?
तेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को पहली हार का सामना करना पड़ा है. 13 मैचों में उनका रिकॉर्ड शानदार है. टीम ने 11 मैच जीते हैं. एक मैच ड्रॉ हुआ है और एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा. डरबन में मिली इस हार ने साउथ अफ्रीका की दावेदारी को कमजोर किया है. उसका अंक प्रतिशतक घटकर 60.00 हो गया है. टीम के 5 मैचों में 36 अंक हैं. वह अंक तालिका में अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. इसका फायदा न्यूजीलैंड को हुआ और कीवी टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई.
ये भी पढ़ें: आईपीएल में युवराज सिंह की वापसी: दिल्ली कैपिटल्स में 'सिक्सर किंग' की एंट्री, सौरव गांगुली के साथ करेंगे काम
ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को कितना फायदा?
अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले, न्यूजीलैंड दूसरे और साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है. बांग्लादेश 55.56 अंक प्रतिशत के साथ चौथे पायदान पर काबिज है. टीम इंडिया इसके बाद पांचवें नंबर पर है. भारत के खाते में 51.52 अंक प्रतिशत है और वह पांचवें नंबर पर है. कंगारू टीम की जीत ने भारत पर दबाव बढ़ा दिया. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड को टीम इंडिया से ज्यादा मैच खेलने हैं. ये दोनों टीमें फाइनल की रेस में भारत से आगे है.
ये भी पढ़ें: डरबन में ऑस्ट्रेलिया की जीत: तेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की पहली हार, जोश हेजलवुड का 15वां 5 विकेट हॉल
मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उसने मैट रेनशॉ के 190 रनों की बदौलत 390 रन बनाए. इसके बाद अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 284 रनों पर सिमट गई. कंगारू टीम को 106 रनों की बढ़त मिली. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 314 रन बनाकर घोषित कर दी. उसने साउथ अफ्रीका को 421 रनों का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया ने मैच को 214 रनों से अपने नाम कर लिया.