App

WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ी उथल-पुथल, ऑस्ट्रेलिया नंबर-3 पर फिसला, अब भारत कैसे कर सकता है फाइनल के लिए क्वालिफाई?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को मिली 176 रन की करारी शिकस्त ने उसकी नंबर-1 की कुर्सी छीन ली है. भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें से चौथे पायदान पर पहुंच गई है.

WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ी उथल-पुथल, ऑस्ट्रेलिया नंबर-3 पर फिसला, अब भारत कैसे कर सकता है फाइनल के लिए क्वालिफाई?
Image Credit: WTC Points Table Scenario

साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की कुर्सी गंवा दी है. केपटाउन टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 288 रन की जरूरत थी, लेकिन पूरी टीम दूसरी पारी में महज 111 रन पर सिमट गई. कंगारू टीम दो सेशन भी पूरे नहीं खेल पाई. इस हार का सीधा असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की पॉइंट्स टेबल पर पड़ा. ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान से खिसककर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की रेस अब बेहद दिलचस्प हो गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के अब PCT (प्रतिशत अंक) घटकर 69.23 हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान से फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गया है. साउथ अफ्रीका के PCT (प्रतिशत अंक) 66.67 से बढ़कर 71.43 PCT हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर आ गया है. न्यूजीलैंड की टीम 72.22 PCT (प्रतिशत अंक) के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गई है.

WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ी उथल-पुथल

इस बीच, ढाका में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हरा दिया. इसके बाद भारत भी 51.52 PCT (प्रतिशत अंक) के साथ चौथे स्थान पर आ गया है. इस मैच से पहले बांग्लादेश 55.56 PCT (प्रतिशत अंक) के साथ चौथे नंबर पर था. बांग्लादेश ने अपने छह मैचों में से तीन जीते थे और एक मैच ड्रॉ रहा था. भारत 51.52 PCT (प्रतिशत अंक) के साथ पांचवें नंबर पर था, जिसने 11 मैचों में पांच जीत हासिल की थी और उसके दो मैच ड्रॉ रहे थे. वेस्टइंडीज 20.83 PCT (प्रतिशत अंक) के साथ आठवें स्थान पर था.

अब भारत कैसे कर सकता है WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की पॉइंट्स टेबल में भारत 51.52% अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. भारत के पास अभी 7 टेस्ट मैच बचे हैं, जिनमें कुल 84 अंक दांव पर हैं. लगभग 64% अंकों तक पहुंचने के लिए भारत को कम से कम 5 टेस्ट मैच जीतने होंगे और एक टेस्ट ड्रॉ करना होगा, या फिर छह टेस्ट मैच जीतने होंगे. न्यूजीलैंड दौरे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज को मिलाकर, भारत एक से ज्यादा हार बर्दाश्त नहीं कर सकता है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 या 2-0 से जीत दर्ज करनी ही होगी. इसके अलावा भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 4-0, 4-1 या 5-0 से जीत दर्ज करनी होगी. भारत की स्थिति मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है कि कोई उम्मीद ही न बची हो. एक भी हार 64% के लक्ष्य को खतरे में डाल देगी.

बांग्लादेश पांचवें नंबर पर खिसका

वेस्टइंडीज की जीत ने पॉइंट्स टेबल को बदल दिया. बांग्लादेश का PCT गिरकर 47.62% हो गया, जिससे वह भारत से पीछे हो गया. अब वेस्टइंडीज का PCT 26.92% हो गया और वे श्रीलंका के 33.33% PCT के और करीब पहुंच गए हैं. वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका टेस्ट के चौथे दिन 170 रन के आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया. ब्रैंडन किंग 81 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कावेम हॉज भी 31 रन बनाकर नाबाद रहे. इन दोनों की बदौलत वेस्टइंडीज ने 35.1 ओवर में ही आठ विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More