एशियन गेम्स में क्रिकेट का समीकरण: बारिश ने बढ़ाई टेंशन, सेमीफाइनल और फाइनल भी हुआ रद्द तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
Asian Games 2026 Cricket: बारिश के बीच जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का रोमांच जारी है. हालांकि, मौसम की वजह से क्रिकेट का रोमांच फीका पड़ सकता है. मुकाबला रद्द होने पर क्या होगा? समझें पूरा समीकरण
Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तो गोल्ड मेडल जीत लिया है, अब बारी पुरुष टीम की है. श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम गुरुवार, 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी. इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया. रैंकिंग में अफगानिस्तान से बेहतर पोजिशन पर होने के चलते टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटवा लिया. दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा.
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मैच 1 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार 5:30 बजे से शुरू होगा. इसी दिन सुबह सुबह 10 बजे से भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. जापान के आइची-नागोया में जारी 20वें एशियन गेम्स में बारिश के बीच खेल जारी है. हालांकि, क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसमें बारिश हुई तो काम खराब हो जाता है.
सेमीफाइनल में बारिश बनी विलेन तो क्या होगा?
बाकी खेलों में तो बारिश का प्रभाव ज्यादा नहीं होता है, क्योंकि खेल जारी रहता है, लेकिन क्रिकेट में ऐसा नहीं है. यही वजह है कि क्वार्टर फाइनल के सभी मुकाबले बारिश की वजह से धुल गई थी. बड़ा सवाल ये है कि अगर सेमीफाइनल में भी बारिश विलेन बनी तो क्या होगा?
सबसे पहले तो ये बता दें कि एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के किसी मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. इसका मतलब है कि फैसला उसी दिन होगा, चाहे मुकाबला हो या ना हो. क्वार्टर फाइनल की तरह अगर सेमीफाइनल मुकाबले भी बारिश की वजह से रद्द हो जाते हैं तो रैंकिंग में बेहतर पोजिशन पर रहने वाली टीमों को फायदा होगा. नीचे स्थान पर रहने वाली टीम को तगड़ा नुकसान होगा. आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 9वें स्थान पर है. इस आधार पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी.
अगर पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच भी रद्द होता है तो इस स्थिति में पाकिस्तान की टीम बेहतर रैंकिंग के आधार पर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. इसका मतलब है कि गुरुवार, 1 अक्टूबर को होने वाले दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रद्द हुए तो फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर होगी.
फाइनल भी धुला तो कौन जीतेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से गोल्ड मेडल मैच भी नहीं हो पाता है, तो टीम इंडिया को बिना कोई मैच खेले ही विजेता घोषित किया जा सकता है, क्योंकि वे टॉप सीड हैं और मौजूदा गोल्ड मेडल विजेता भी हैं.
क्रिकेट फैंस के लिए चिंता की बात यह है कि गुरुवार को भी निशिन में बारिश की करीब 60 प्रतिशत संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और साथ ही आंधी-तूफान की भी करीब 12 प्रतिशत संभावना है.