App

शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल... क्रिकेट के लिए भी जबरदस्त जुनून... विराट कोहली थे नाना पाटेकर के फेवरेट

नाना पाटेकर ने करीब 11 साल पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे. शिवाजी पार्क में अभ्यास करने वाले बल्लेबाजों के लिए वह गेंदबाजी करते थे. गरीबी की वजह से वह क्रिकेट में आगे नहीं बढ़ पाए.

शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल... क्रिकेट के लिए भी जबरदस्त जुनून... विराट कोहली थे नाना पाटेकर के फेवरेट
Image Credit: Nana Patekar

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार (8 अक्टूबर) सुबह 5:20 बजे उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया. नाना पाटेकर के डॉक्टर के अनुसार उन्हें 45 मिनट तक CPR दिया गया, लेकिन CPR के दौरान उनकी धड़कनें (हार्ट रिदम) वापस नहीं आईं. नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में से एक थे. नाना पाटेकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1978 में आई फिल्म 'गमन' से किया था. नाना पाटेकर ने इसके बाद प्रहार, परिंदा, अंगार, क्रांतिवीर, तिरंगा, खामोशी और अब तक छप्पन जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है.

नाना पाटेकर हाल के वर्षों में कई तरह के प्रोजेक्ट्स में काम करते रहे. नाना पाटेकर ने 'हाउसफुल 5' फिल्म में काम किया है. 'हाउसफुल 5' फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और अन्य कलाकार शामिल थे. विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' में नाना पाटेकर एक पुलिस ऑफिसर के रोल में भी नजर आए. 'ओ रोमियो' फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में थे. इसके अलावा, नाना पाटेकर ने इसके अलावा 'सूबेदार' फिल्म में एक कैमियो रोल भी निभाया है. 'सूबेदार' फिल्म में अनिल कपूर और राधिका मदान लीड रोल में थे. एक्टिंग के अलावा नाना पाटेकर को स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि थी.

जब नाना पाटेकर ने शूटिंग में जीता था ब्रॉन्ज मेडल

शूटिंग के शौकीन नाना पाटेकर ने जनवरी 2007 में महू में हुई नेशनल 300m बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र टीम के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था. नाना पाटेकर ने इस शूटिंग चैंपियनशिप में आधे से ज्यादा प्रतिभागियों से बेहतर प्रदर्शन करके 'रिनोन्ड शॉट' का खिताब हासिल किया. नाना 49 प्रतिभागियों में 13वें स्थान पर रहे. महू में नाना पाटेकर ने उधार ली हुई राइफल से 600 में से 549 पॉइंट हासिल किए, जो पिछले साल के उनके 516 के पर्सनल बेस्ट से 33 पॉइंट ज्यादा थे. नाना पाटेकर की टीम के साथी सुमित गुप्ता ने 512 और अशोक पंडित ने 476 पॉइंट हासिल किए. महाराष्ट्र की टीम तीसरे स्थान पर रही. छत्तीसगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर थी. सर्विसेज की टीम चैंपियन बनी थी.

क्रिकेट के लिए भी जबरदस्त जुनून

करीब 11 साल पहले एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने बताया था कि वह बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे. वह शिवाजी पार्क में प्रैक्टिस करने वाले बल्लेबाजों को गेंदबाजी कराते थे, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से वह क्रिकेट में आगे नहीं बढ़ सके. नाना पाटेकर ने यह भी बताया था कि भारत बनाम पाकिस्तान का मैच हो तो वह टीवी से हटते तक नहीं थे. क्रिकेट को लेकर उनका उत्साह आज भी वैसा ही है. उन्होंने कहा था कि अगर आज भी वह 10 दिन अभ्यास कर लें, तो अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं.

विराट कोहली थे नाना पाटेकर के फेवरेट

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं. उन्होंने कहा था कि जब कोहली जल्दी आउट हो जाते हैं, तो उनका खाना खाने का भी मन नहीं करता. नाना पाटेकर क्रिकेट को बहुत पसंद करते थे. उनके निधन से क्रिकेट ने भी अपना एक जुनूनी और दिलचस्प फैन खो दिया है. नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड में हुआ था. उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More