)
कुलदीप यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने के करीब हैं. अगर वह यह रिकॉर्ड बना लेते हैं तो ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे स्पिनर बन जाएंगे.कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को रांची में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (9 अक्टूबर) को रांची के JSCA मैदान पर खेला जाएगा. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा.
कुलदीप यादव पिछले 9 साल से भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं. बाएं हाथ के इस 'चाइनामैन स्पिनर' ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में डेब्यू किया था. कुलदीप यादव ने भारत के लिए अभी तक 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 13.80 की गेंदबाजी औसत के साथ 97 विकेट चटकाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुलदीप यादव का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट है. कुलदीप यादव ने इस दौरान दो बार पारी में 5 विकेट हॉल लिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को रांची में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 3 विकेट लेते ही कुलदीप यादव इतिहास रच देंगे.
कुलदीप यादव 3 विकेट लेने के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले वह भारत के केवल दूसरे स्पिनर होंगे. भारत के लिए 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट के रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले इकलौते भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल हैं. अक्षर पटेल ने भारत के लिए अभी तक 108 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 111 विकेट चटकाए हैं. भारत के लिए ओवरऑल सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम टॉप पर आता है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए अभी तक 95 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 141 विकेट हासिल किए हैं. अर्शदीप सिंह के बाद इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह (126 विकेट), हार्दिक पांड्या (114 विकेट), अक्षर पटेल (111 विकेट) और कुलदीप यादव (97 विकेट) का नाम आता है.
1. अर्शदीप सिंह - 141 विकेट
2. जसप्रीत बुमराह - 126 विकेट
3. हार्दिक पांड्या - 114 विकेट
4. अक्षर पटेल - 111 विकेट
5. कुलदीप यादव - 97 विकेट
1. राशिद खान - 197 विकेट
2. आदिल रशीद - 171 विकेट
3. ईश सोढ़ी- 165 विकेट
4. टिम साउदी - 164 विकेट
5. वानिंदु हसरंगा - 163 विकेट