App

3 खिलाड़ी... जिन्हें दूसरे T20I में मिल सकता है मौका, मैच पलटने में माहिर, क्या कोच और कप्तान लेंगे चांस?

वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की उम्मीद की जा रही है. इस टी20 इंटरनेशनल मैच में वैभव सूर्यवंशी, नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है.

3 खिलाड़ी... जिन्हें दूसरे T20I में मिल सकता है मौका, मैच पलटने में माहिर, क्या कोच और कप्तान लेंगे चांस?
Image Credit: Team India

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में यह मैच कल यानी शुक्रवार को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत अभी 1-0 से आगे हैं. भारतीय टीम अब दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भी जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अब दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल टीम कॉम्बिनेशन को लेकर है. पांच मैचों की इस लंबी टी20 इंटरनेशनल सीरीज को देखते हुए टीम मैनेजमेंट कुछ खिलाड़ियों को आराम देकर बेंच पर बैठे कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है. आइए जानते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारतीय टीम में कौन से तीन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

1. नीतीश कुमार रेड्डी

अक्षर पटेल ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल अभियान में बड़ा रोल निभाया थी. वह टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के प्रमुख स्पिन ऑलराउंडर्स में से एक हैं और उन्हें अपनी जगह साबित करने की जरूरत नहीं है. ऐसे में लंबे टूर्नामेंट और लगातार क्रिकेट को देखते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का विकल्प मौजूद है. नीतीश टीम को अतिरिक्त तेज गेंदबाजी का विकल्प भी दे सकते हैं. भारत इस समय सिर्फ दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतर रहा है, ऐसे में नई गेंद के साथ नीतीश का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. वहीं, अक्षर के बाहर रहने पर कप्तान श्रेयस अय्यर को अभिषेक शर्मा से बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के कुछ ओवर करवाने का मौका मिल सकता है.

2. वैभव सूर्यवंशी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. संजू सैमसन बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी आखिरी चार टी20 इंटरनेशनल पारियों में केवल 29 रन ही बनाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में संजू सैमसन सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए थे. कंसिस्टेंसी की कमी को देखते हुए संजू सैमसन को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग इलेवन में एंट्री का रास्ता भी साफ हो जाएगा. वैभव सूर्यवंशी वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा के साथ भारत के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं.

3. मयंक यादव

मयंक यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को लखनऊ में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान पूरी लय में नजर नहीं आए थे. मयंक यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टी20 इंटरनेशनल मैच में 4 ओवर में 40 रन लुटाकर 1 विकेट चटकाया था. मयंक यादव का इकोनॉमी रेट इस दौरान 10 का रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है. नई गेंद से गेंदबाजी करने के साथ-साथ प्रिंस यादव डेथ ओवरों में भी कहर मचा सकते हैं. अर्शदीप सिंह के साथ दो स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन में प्रिंस यादव भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More