App

BCCI ने रोक रखा ODI टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा सस्पेंस, आखिर किस बात का इंतजार?

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी है. बता दें कि दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज 4 नवंबर से 10 नवंबर तक खेली जाएगी.

BCCI ने रोक रखा ODI टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा सस्पेंस, आखिर किस बात का इंतजार?
Image Credit: Team India

टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी ODI सीरीज से पहले सेलेक्टर्स ने अपनी तैयारियां तेज कर ली हैं. पांच मैचों की इस ODI सीरीज और इसके बाद होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अगले हफ्ते होने की उम्मीद है. सबसे बड़ा अपडेट यह है कि सेलेक्टर्स कुछ नए चेहरों को मौका देने के साथ-साथ आखिरी दो ODI मैचों के लिए अलग टीम तैयार रखने की योजना बना रहे हैं. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की ODI सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर 2026 को ऑकलैंड में खेला जाएगा. ODI सीरीज के लिए टीम सेलेक्शन पर सेलेक्टर्स की नजर उन खिलाड़ियों पर भी है, जो इस समय इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच चल रही अनऑफिशियल ODI सीरीज में अपना दावा पेश कर रहे हैं. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलेक्टर्स चाहते हैं कि इंडिया A के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को करीब से परखा जाए. इसकी वजह यह है कि टेस्ट टीम में शामिल नियमित खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए जल्दी रवाना हो सकते हैं. 

BCCI ने रोक रखा ODI टीम का ऐलान

ऐसे में आखिरी दो ODI मैचों के लिए वैकल्पिक खिलाड़ियों का एक मजबूत ग्रुप तैयार रखा जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ चल रही सीरीज ने सेलेक्टर्स को ODI टीम के दावेदारों को परखने का अच्छा मौका दिया है. माना जा रहा है कि इस ग्रुप के कुछ खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए भारतीय ODI टीम में शामिल किया जा सकता है.

न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा सस्पेंस

चार दिवसीय मुकाबलों में दबदबा बनाने के बाद इंडिया-A को पहले 50 ओवर के मैच में 125 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारत की टीम 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 149 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया A के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज माहली बियर्डमैन ने इंडिया-A के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. उन्होंने 4 विकेट पर 23 रन की शानदार गेंदबाजी की. साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, प्रभसिमरन सिंह और सूर्यांश शेडगे जैसे बल्लेबाज माहली बियर्डमैन की रफ्तार के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सके.

माहली बियर्डमैन ने करीब सात महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है. उन्हें लंबर बोन स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या के कारण क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था. इंडिया-A की तरफ से सिर्फ रजत पाटीदार ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष दिखाया. उन्होंने 53 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके. नतीजा यह रहा कि 275 रन के लक्ष्य के जवाब में इंडिया-A की पूरी टीम 149 रन पर सिमट गई.

आखिर किस बात का इंतजार?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने गुरूवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए अपनी T20I टीम का ऐलान किया. कप्तान श्रेयस अय्यर उस टीम की कप्तानी जारी रखेंगे जो अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रही है और जिसमें ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं. टीम में एक बड़ा नाम भुवनेश्वर कुमार का है, जो नवंबर 2022 में इस फॉर्मेट में भारत के लिए आखिरी बार खेलने के बाद T20I टीम में वापसी कर रहे हैं. 

सेलेक्टर्स ने 'इंडिया A' टीम का भी ऐलान किया है, जो न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीन मल्टी-डे मैच खेलेगी. हालांकि, इंडिया-A टीम में बदलाव होते रहेंगे क्योंकि खिलाड़ियों को रोटेट किया जाएगा ताकि वे टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रहें. यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए भारत के क्वालिफाई करने की संभावनाओं के लिहाज से बहुत अहम होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो