App

वर्ल्ड कप 2027: बड़ी मुसीबत में फंस गया पाकिस्तान, ग्रुप ऑफ डेथ में होगी हालत खराब, दूसरे राउंड से ही हो जाएगा बाहर, ये रहा पूरा समीकरण

पाकिस्तान के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप का सुपर-7 स्टेज बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के खिलाफ पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

वर्ल्ड कप 2027: बड़ी मुसीबत में फंस गया पाकिस्तान, ग्रुप ऑफ डेथ में होगी हालत खराब, दूसरे राउंड से ही हो जाएगा बाहर, ये रहा पूरा समीकरण
Image Credit: Pakistan Cricket Team

2027 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की राह आसान नहीं रहने वाली है. टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, मेजबान जिम्बाब्वे और क्वालिफायर A के साथ ग्रुप A में रखा गया है. यानी शुरुआत से ही पाकिस्तान के सामने कई मजबूत टीमें होंगी और एक भी खराब नतीजा उसके अगले दौर में पहुंचने के समीकरण को प्रभावित कर सकता है. पाकिस्तान अपने 2027 वनडे वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा.

इसके ठीक दो दिन बाद 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. इसके बाद पाकिस्तान 15 अक्टूबर को क्वालिफायर A, 19 अक्टूबर को जिम्बाब्वे और 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगा. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को कुल पांच मैच खेलने हैं और हर मुकाबले का नतीजा उसके आगे बढ़ने की संभावनाओं के लिए अहम होगा.

2027 का वनडे वर्ल्ड कप 14 टीमों के साथ नए फॉर्मेट में खेला जाएगा. मेन टूर्नामेंट से पहले क्वालिफाइंग टीमों में से सबसे निचली तीन रैंक वाली टीमें सुपर सीरीज में हिस्सा लेंगी. इस चरण की विजेता टीम मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाएगी. मुख्य प्रतियोगिता में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. दोनों ग्रुप में छह-छह टीमें होंगी और हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी.

बड़ी मुसीबत में फंस गया पाकिस्तान

पाकिस्तान के लिए ग्रुप A में टॉप-3 में जगह बनाना सबसे सीधा रास्ता होगा. ग्रुप की टॉप तीन टीमें सीधे सुपर-7 चरण में पहुंचेंगी. अगर पाकिस्तान चौथे स्थान पर रहता है, तब भी उसकी उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं होंगी, लेकिन इसके लिए उसे ग्रुप B में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से बेहतर रिकॉर्ड रखना होगा.

ग्रुप ऑफ डेथ में होगी हालत खराब

अगर पाकिस्तान सुपर-7 चरण में पहुंचता है, तो ग्रुप स्टेज में हासिल किए गए अंक उसके साथ आगे नहीं जाएंगे. इसका मतलब यह होगा कि अगले चरण में पाकिस्तान को एक तरह से नई शुरुआत करनी होगी और वहां लगातार जीत दर्ज करनी होगी. सुपर-7 में कुल सात टीमें होंगी और हर टीम बाकी छह टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी. पाकिस्तान को इस चरण के लिए A3 सीड दिया गया है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका को भी पहले से निर्धारित सीड दिए गए हैं.

पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट कैसे मिलेगा?

सुपर-7 चरण ही सेमीफाइनल की तस्वीर तय करेगा. इस चरण के खत्म होने के बाद टॉप-4 टीमें सीधे नॉकआउट चरण यानी सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इसलिए पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए दो बड़ी बाधाएं पार करनी होंगी. पहले उसे मुश्किल ग्रुप A से निकलकर सुपर-7 में जगह बनानी होगी और फिर सात टीमों के इस चरण में टॉप-4 में खत्म करना होगा. 

ग्रुप A में भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के अलावा अफगानिस्तान भी पाकिस्तान के सामने चुनौती पेश करेगा. ऐसे में पाकिस्तान के पास गलतियों की गुंजाइश शुरुआत से ही सीमित रह सकती है. 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले अभियान के बाद 10 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मुकाबला पाकिस्तान के लिए खास तौर पर अहम होगा. ग्रुप स्टेज में पांच मुकाबले होने के कारण हर जीत और हर हार आगे के समीकरण पर बड़ा असर डाल सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो