)
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है. 8 अक्टूबर की सुबह उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सिनेमा से लेकर क्रिकेट जगत तक शोक की लहर दौड़ गई. भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी नाना पाटेकर को याद करते हुए बेहद भावुक श्रद्धांजलि दी. विराट कोहली ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा का बेहतरीन दिग्गज एक्टर बताते हुए कहा कि उनका काम और विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी.
विराट कोहली ने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज. उनका काम और विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी. नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले. ॐ शांति.' विराट का यह संदेश सामने आते ही क्रिकेट फैंस के बीच नाना पाटेकर से जुड़ा एक पुराना वीडियो फिर वायरल होने लगा. इस वीडियो में नाना पाटेकर ने विराट कोहली के लिए अपने खास लगाव का खुलासा किया था.
A true legend of Indian cinema. His work and legacy will live on for generations. Rest in peace, Nana Patekar ji. Om Shanti. 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) October 8, 2026
नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं. उन्होंने कहा था कि वह विराट को बहुत पसंद करते हैं और अगर विराट जल्दी आउट हो जाएं तो उनका खाना खाने का भी मन नहीं करता. नाना पाटेकर ने कहा था, 'विराट ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैं बहुत पसंद करता हूं. अगर विराट जल्दी आउट हो जाएं तो पता नहीं यार, मेरा खाना खाने का भी मन नहीं करता.' उनका यह बयान बताता है कि विराट कोहली के लिए नाना पाटेकर के मन में क्रिकेट फैन के तौर पर कितनी खास जगह थी.
Today Virat Kohli lost one of his biggest supporter in the world 🥲 He was just a mad mad fan of virat kohli just like us , we gonna truly miss you Nana sir Om shanti to the soul of Nana Patekar 🕉️ https://t.co/vVZdCW1GCl
— Harsh shekhawat (@wordofshekhawat) October 8, 2026
विराट कोहली के अलावा भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी नाना पाटेकर के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी. सचिन ने उन्हें जमीन से जुड़े और बेबाक इंसान के रूप में याद किया. सचिन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'मुझे नाना पाटेकर एक बहुत ही सीधे-सादे और जमीन से जुड़े इंसान के तौर पर याद हैं. उनके काम में भी वही ईमानदारी झलकती थी. चाहे मराठी हो या हिंदी, उन्होंने जिन भी किरदारों को निभाया, उनमें हमेशा एक असलियत और सच्चाई दिखाई. उनके गुजरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.' इसके अलावा शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों ने भी नाना पाटेकर को याद किया है. शिखर धवन ने नाना पाटेकर को एक बेहतरीन कलाकार बताया, जिनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा. धवन ने एक्स पर नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया और उनके काम के लंबे समय तक रहने वाले असर की तारीफ की.