)
दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय टी20 लीग IPL के अगले सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है. 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है, जिसके लिए दुनियाभर के 1220 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. इनमें से ज्यादातर प्लेयर्स की छटनी भी होगी और 4 दिसंबर को बीसीसीआई उन खिलाड़ियों के नाम का ऐलान करेंगे, जिनपर मिनी ऑक्शन में बोली लगेगी. भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने भी आईपीएल 2027 के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है.
हाल ही में हुए अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट में आर्यवीर सहवाग ने बल्ले से जलवा दिखाया था. उनकी बैटिंग में पिता की झलक भी देखने को मिली थी. यूएई अंडर-19 टीम के खिलाफ मुकाबले में आर्यवीर ने 168 गेंदों पर 160 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसी इनिंग के बाद ये चर्चा तेज हो गई थी कि आईपीएल 2027 में सहवाग के बेटे की किस्मत चमक सकती है.
आर्यवीर सहवाग ने आईपीएल 2027 में शामिल होने के लिए अपना नाम तो रजिस्टर करवा लिया है. अब ये देखना दिलचसप होगा कि उन्हें खरीदार मिलता है या नहीं. इस बीच उन्होंने अपनी दिली ख्वाहिश भी बताई है. आर्यवीर ने CREX को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो बचपन से विराट कोहली को फॉलो करते हैं और उन्हीं की तरह खेलना चाहते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला तो ये सपना सच होने जैसा होगा.
आर्यवीर सहवाग ने CREX से कहा, ''मैं छोटा था तब से विराट कोहली को पसंद करता हूं और वो मेरे आदर्श रहे हैं. अगर मुझे उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिले तो बहुत अच्छा होगा. मैं उनसे मिलकर उनके अनुभव और दबाव की स्थिति को संभालने की हुनर सीखना चाहूंगा. उन्होंने भारत को कई मुकाबले जिताएं हैं, इसलिए मैं उनसे बैटिंग करने का अप्रोच सीखना चाहूंगा.''
जब आर्यवीर से पूछा गया कि अगर आईपीएल में विराट कोहली के साथ खेलने का मौका मिला तो इससे अच्छा कुछ नहीं होगा, आप किस फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलना चाहते हैं? इसपर वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने कहा, ''विराट कोहली के साथ नहीं भी मौका मिला तो कोई बात नहीं, उनके खिलाफ तो खेलने का मौका मिलेगा. मैं बस चाहता हूं कि मौका मिले. सभी टीमें बहुत अच्छी है और मुझे बस मौका चाहिए उच्च स्तर पर खेलना का. मुझे अपने आप को प्रूव करना है, इसलिए कोई भी टीम मिले, मुझे बस मौका चाहिए.
With Aaryavir Sehwag registering for his maiden IPL auction, the youngster reveals which IPL team he would love to play for in an exclusive chat with CREX! 👀 #AaryavirSehwag #IPL #CricketMatlabCREX https://t.co/k46KJEkZm4
— CREX (@Crex_live) November 25, 2026
बेस प्राइस: 2 करोड़
फजलहक फारूकी, मुजीब रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, झाए रिचर्डसन, माहली बियर्डमैन, स्पेंसर जॉनसन, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, सैमुअल बिलिंग्स, सोनी बेकर, थॉमस करन, आवेश खान, दीपक चाहर, एडम मिल्ने, बेंजामिन सियर्स, बेवॉन-जॉन जैकब्स, डेरिल मिशेल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, विलियम ओ'रूर्के, एनरिक नॉर्किया, गेराल्ड कोएत्जी, मथीशा पथिराना, वानिंदु हसरंगा, शाई होप, शिमरोन हेटमायर
बेस प्राइस: 1.50 करोड़
अल्लाह गजनफर, डैनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ, डेविड वीज, रैसी वैन डेर डुसेन, जेडन सील्स, कीमो पॉल
बेस प्राइस: 1.25 करोड़
एश्टन एगर, बिली स्टैनलेक, काइल मेयर्स, मैथ्यू फोर्ड
बेस प्राइस: 1 करोड़
गुलबदीन नायब, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी ईसाखिल, क्रिस्टोफर लिन, मैथ्यू कुहनेमैन, निखिल चौधरी, स्कॉट बोलैंड, रिषाद हुसैन, टाइमल मिल्स, आकाश दीप, जयदेव उनादकट, तुषार देशपांडे, उमेश यादव, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, जैक फोल्क्स, डुआन जानसेन, मार्केस एकरमैन, मैथ्यू ब्रेट्जके, ओटनिल बार्टमैन, चरिथ असलंका, दुष्मंथा चमीरा, कुसल मेंडिस, महीश तीक्षणा, सोनल दिनुशा, आंद्रे फ्लेचर, जॉन कैंपबेल, न्यूमैन न्यामहूरी.