App

गर्भवती महिला, खौफनाक गांव और मौत का साया, 5 साल पहले नुसरत भरूचा ने अपनी परफॉर्मेंस से जीता था दिल

5 साल पहले नुसरत भरुचा फिल्म छोरी में नजर आई थीं. फिल्म में नुसरत भरुचा की एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया था. इस हॉरर फिल्म में समाज से जुड़े मुद्दे को दिखाया गया था.

गर्भवती महिला, खौफनाक गांव और मौत का साया, 5 साल पहले नुसरत भरूचा ने अपनी परफॉर्मेंस से जीता था दिल
Image Credit: छोरी फिल्म में नुसरत की एक्टिंग ने जीता दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों रेस्ट कर रही हैं. दरअसल बाली में उनका एक्सीडेंट हो गया था. उस एक्सीडेंट में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी. जिसके बाद एक्ट्रेस की सर्जरी हुई वहीं एक्ट्रेस का पूरा फोकस सेहत पर है. 5 साल पहले नुसरत भरुचा की फिल्म छोरी रिलीज हुई थी. फिल्म में नुसरत के काम को काफी पसंद किया गया था. इस हॉरर फिल्म में समाज से जुड़े मुद्दों को भी दिखाया गया है. विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी फिल्म में नुसरत की एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया.

क्या थी फिल्म छोरी की कहानी

फिल्म छोरी में नुसरत ने साक्षी का रोल किया था. साक्षी एक प्रेग्नेंट महिला है जो एक गांव में फंस जाती है, जहां पर कई डरावने और हैरान करने वाले राज छिपे हैं. उनके किरदार में इमोशन, गहराई दिखी है. साक्षी फिल्म में खुद के लिए लड़ती है. फिल्म में साक्षी ने डर को हावी नहीं होने दिया. ताकत से सारी परेशानियों को दूर किया. पर्दे पर नुसरत ने डर, कमजोरी और इमोशन को बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया. फिल्म की कहानी जैसे आगे बढ़ती है उनका किरदार डर का सामना करते हुए हिम्मत दिखाता है. नुसरत ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया.

हॉरर फिल्म में किया शानदार काम

नुसरत ने अपने करियर में कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों से हटकर छोरी फिल्म में काम किया. फिल्म छोरी नुसरत के करियर की शानदार फिल्म थी. फिल्म में नुसरत ने रोमांटिक फिल्मों से हटकर चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाया. एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया. फिल्म छोरी में हॉरर के अलावा कन्या भ्रूण हत्या, लिंग भेदभाव और समाज में महिलाओं के साथ होने वाले बर्ताव को पर्दे पर दिखाया गया था फिल्म की कहानी ने लोगों के पर्दे पर केवल डराया नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दे को भी सबसे सामने लाने की कोशिश की है.

नुसरत भरूचा करियर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने बी टाउन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में टीवी शो किटी पार्टी से किया था. साल 2006 में एक्ट्रेस ने जय संतोषी मां फिल्म से डेब्यू किया था. लेकिन नुसरत को पहचान फिल्म प्यार का पंचनामा से साल 2011 में मिली थी. इसके बाद नुसरत ने प्यार का पंचनामा 2, सोनू की टीटू की स्वीटी, ड्रीम गर्ल, छोरी और छोरी 2 में काम किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More