SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बीच मैदान अचानक 'जॉन सीना' क्यों बन गए विराट कोहली? फिलिप्स को चिढ़ाया, फैंस को बड़ा मजा आया, VIDEO वायरल

ग्लेन फिलिप्स जब भी न्यूजीलैंड के ग्राउंड्स पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो DJ पर जॉन सीना का एंट्री थीम बजता है. जब ऑकलैंड में ऐसा हुआ तो भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उन्हें जॉन सीना के अंदाज में ही चिढ़ाया.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 05, 2026, 01:15 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 01:26 PM IST
Image Credit: अचानक 'जॉन सीना' क्यों बन गए विराट कोहली? फिलिप्स को चिढ़ाया (Video screengrabs/SonyLiv/X)
Join

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली मैदान पर हों और मनोरंजन का तड़का ना लगे, ऐसा कैसे हो सकता है? भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए पहले ODI मैच के दौरान दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब कोहली WWE और हॉलीवुड फिल्मों के स्टार जॉन सीना के अवतार में दिखे. उन्होंने ये स्टाइल ग्लेन फिलिप्स को चिढ़ाने के लिए अपनाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स को जॉन सीना के अंदाज में चिढ़ा रहे हैं.

ये दिलचस्प नजारा न्यूजीलैंड की बैटिंग पारी के दौरान देखने को मिला. ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे और पहले से मौजूद डेरेल मिचेल से थोड़ी बातचीत की. विराट कोहली ने दोनों का ध्यान भटकाने की पूरी कोशिश की. वो सामने आए और जॉन सीना का लोकप्रिय हुक 'यू कांट सी मी' करने लगे.

कोहली ने जॉन सीना स्टाइल में फिलिप्स को चिढ़ाया

WWE स्टार जॉन सीना का  'यू कांट सी मी' जेस्चर वर्ल्ड फेमस है, जिसमें वो अपने चेहरे के पास हाथ फेरते हुए विरोधी खिलाड़ी को चिढ़ाते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कोहली ने जॉन सीना की ये स्टाइल कॉपी की और कीवी खिलाड़ी को चिढ़ाया. हालांकि, मिचेल और फिलिप्स ने इसपर ध्यान नहीं दिया और बातचीत में खोए दिखे.

कोहली ने क्यों किया ऐसा?

बता दें कि विराट कोहली का मैदान पर यूं जॉन सीना ऐसे ही नहीं था. इसके पीछे बेहद दिलचस्प कहानी है. दरअसल, ग्लेन फिलिप्स जब भी न्यूजीलैंड के ग्राउंड्स पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो DJ पर जॉन सीना का एंट्री थीम बजता है. ऑकलैंड में भी ऐसा ही हुआ. ये थीम सुनकर विराट कोहली में भी जोश आ गया और उन्होंने जॉन सीना स्टाइल में ही फिलिप्स को चिढ़ाया.

फील्डिंग और बैटिंग में भी छाए कोहली

इस मजेदार घटना के अलावा विराट कोहली शानदार फील्डिंग और बैटिंग के कारण भी सुर्खियों में हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में उन्होंने पहले फील्डिंग में कमाल किया और स्लिप में एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपका. नाथन स्मिथ का कैच लेने के बाद वो धनुष-बाण वाला मजेदार जश्न मनाते दिखे. इसके बाद बैटिंग से भी स्टार बल्लेबाज ने महफिल लूट ली. कोहली ने 51 गेंदों पर 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इस दौरान 13 चौके और एक छक्का जड़ा. उन्होंने अपने ODI करियर का 80वां अर्धशतक ठोका. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 185 रन बनाए थे. बारिश से बाधित मैच को भारत ने 5 विकेट से जीता.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के ODI करियर का सबसे बेस्ट साल है 2026? 38 साल की उम्र में दुनिया पर राज, आंकड़े दे रहे गवाही
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES