App

न्यूजीलैंड में आखिरी बार जलवा बिखेरने उतरेंगे 'किंग' कोहली! हर मैच होगा खास, निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड्स

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 'कीवी चैलेंज' देने के लिए तैयार हैं. ये शायद उनका आखिरी न्यूजीलैंड दौरा होगा, जिसे वो यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. 5 मैचों की ODI सीरीज में 'किंग' कोहली के निशाने पर 1-2 नहीं बल्कि 10 रिकॉर्ड्स होंगे.

न्यूजीलैंड में आखिरी बार जलवा बिखेरने उतरेंगे 'किंग' कोहली! हर मैच होगा खास, निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड्स
Image Credit: न्यूजीलैंड में आखिरी बार जलवा बिखेरने उतरेंगे 'किंग' कोहली! निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड्स (AI Graphic/BCCI)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे. पूर्व भारतीय कप्तान ने पहले ही ये बोल दिया है कि 2027 का वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा. इसका मतलब है कि ये शायद विराट कोहली का आखिरी न्यूजीलैंड दौरा है. टेस्ट और T20I से संन्यास लेने के बाद विराट सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं. हालांकि, पिछले एक साल से वो जिस अंदाज में खेल रहे हैं, उसको देखकर कहीं से ये नहीं लगता कि वो क्रिकेट से दूर हैं.

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए ODI सीरीज में विराट कोहली ने बल्ले से तहलका मचाया था. स्टार बल्लेबाज ने 3 पारियों में 84.00 की औसत और 155.56 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 168 रन बनाए थे, जिसमें एक तूफानी शतक शामिल था. इस शृंखला में कोहली ने 10 छक्के भी जड़े थे. वेस्टइंडीज के बाद अब 'किंग' कोहली कीवी गेंदबाजों की क्लास लगाने के लिए तैयार हैं. 4 नवंबर को ऑकलैंड में होने वाले मैच से पहले वो नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं.

विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड्स

जब विराट कोहली मैदान पर हों और कोई रिकॉर्ड्स ना टूटे, ऐसा कैसे हो सकता है? फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि इस दिवाली कोहली बड़ा धमाका करने वाले हैं. जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनके निशाने पर 1-2 नहीं बल्कि 10 बड़े रिकॉर्ड्स होंगे. स्टार खिलाड़ी फील्डिंग में भी बड़ा कारनामा करने से सिर्फ 5 कैच दूर हैं. आइए उन 10 रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं, जिसे 'किंग' कोहली 5 मैचों की सीरीज में तोड़ सकते हैं.

लिस्ट ए में सबसे ज्यादा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक शतक जड़ते ही विराट कोहली इतिहास रच देंगे. वो ODI में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी तो हैं ही, लेकिन अब उनका लक्ष्य लिस्ट में शतकों का सिकंदर बनना है. फिलहाल 60 सेंचुरी के साथ वो पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. एक शतक जड़ते ही मॉडर्न मास्टर अपने गुरु मास्टर ब्लास्टर से आगे निकल जाएंगे. विराट कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में 340 पारियों में 60 शतक ठोके हैं, जबकि सचिन के नाम 538 पारियों में 60 सेंचुरी है.

वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली को चेज मास्टर कहा जाता है. लक्ष्य का पीछा करते हुए उनसे बेहतर बल्लेबाज शायद ही ODI क्रिकेट इतिहास में कभी हुआ है और शायद होगा. स्टार बल्लेबाज ने चेज करते हुए ODI में अब तक 168 पारियों में 8667 रन बनाए हैं. ODI में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें 54 रनों की जरूरत है. फिलहाल ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (8720) के नाम दर्ज है.

Image

रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाएंगे विराट कोहली

  • ODI में न्यूजीलैंड के खिलाफ "लीडिंग रनस्कोरर" बनने के लिए 75 रन चाहिए.
  • ODI फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए 103 रनों की जरूरत है.
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने के लिए 179 रन चाहिए.
  • नंबर 3 पर 13000 वनडे रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए 12 रनों की जरूरत है.
  • SENA टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के लिए एक और 50+ स्कोर की जरूरत है.
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के लिए दो और 50+ स्कोर की जरूरत है.
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 कैच लेने वाले पहले भारतीय फील्डर बनने के लिए 5 और कैच की जरूरत है.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का कार्यक्रम

4 नवंबर: पहला वनडे- ऑकलैंड (ईडन पार्क), सुबह 7:30 बजे IST
7 नवंबर: दूसरा वनडे- वेलिंगटन (हेनरी स्टेडियम), सुबह 7:30 बजे IST
10 नवंबर: तीसरा वनडे- हैम्लिटन (सेडन पार्क), सुबह 7:30 बजे IST
13 नवंबर: चौथा वनडे- माउंट माउंगानुई (बे ओवल), सुबह 7:30 बजे IST
15 नवंबर: पांचवां वनडे- माउंट माउंगानुई (बे ओवल), सुबह 7:30 बजे IST

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More