)
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का बल्ला जब चलता है, तो रिकॉर्ड्स का बनना तय है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. किंग कोहली ने बुधवार (4 नवंबर) को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. विराट कोहली ने बुधवार (4 नवंबर) को इतिहास रच दिया. वे दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में 13,000 रन पूरे किए हैं.
ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में विराट कोहली को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए अपने कुल रनों की संख्या 13,000 तक पहुंचाने के लिए 12 रनों की जरूरत थी. 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने अपनी पारी की 13वीं गेंद पर अपना 12वां रन पूरा किया. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने नंबर 3 पर 330 पारियां खेलीं और 12,662 रन बनाए. विराट कोहली और पोंटिंग ही ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अगर वे ईडन पार्क में चल रहे मौजूदा मैच में कम से कम 75 रन बना लेते हैं, तो वे पोंटिंग के 1971 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ देंगे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल, विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 पारियों में 1909 रन बनाए हैं.

अगर विराट कोहली पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में कम से कम 47 रन बना लेते हैं, तो वे न्यूजीलैंड में भारत के लिए अपने 1000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे. अब तक केवल सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन ही न्यूजीलैंड में भारत के लिए 1000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बना पाए हैं. 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू करने के बाद से विराट कोहली वनडे मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 169 बार बल्लेबाजी करने उतरे हैं और उन्होंने 8679 रन बनाए हैं.
वनडे इंटरनेशनल मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए, उन्हें पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में कम से कम 54 रन बनाने होंगे. सचिन तेंदुलकर ने 1989 से 2012 के बीच 463 वनडे मैच खेले, जिनमें से 232 बार उन्होंने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और भारतीय टीम के लिए 8720 रन बनाए. बता दें कि विराट कोहली ने 318 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 58.90 की औसत के साथ 15138 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 55 शतक और 79 अर्धशतक जमाए हैं. विराट कोहली का ODI में बेस्ट स्कोर 183 रन है.