App

सचिन से आगे निकलेंगे विराट... टूटने वाला है तेंदुलकर का ये प्रचंड रिकॉर्ड? वेलिंगटन में इतिहास रच सकते हैं कोहली

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में एक शतक जड़ते ही सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन सकते हैं.

सचिन से आगे निकलेंगे विराट... टूटने वाला है तेंदुलकर का ये प्रचंड रिकॉर्ड? वेलिंगटन में इतिहास रच सकते हैं कोहली
Image Credit: Virat Kohli and Sachin Tendulkar

विराट कोहली के पास दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर का प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में शनिवार (7 नवंबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाना है. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा. विराट कोहली अगर इस मैच में शतक जड़ देते हैं तो वह एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. बता दें कि विराट कोहली बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में विराट कोहली ने 51 गेंद पर 74 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. विराट कोहली ने इस दौरान 145.10 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 चौके और 1 छक्का जमाया था. अब दूसरे ODI मैच में भी विराट कोहली अपनी उसी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे.

सचिन से आगे निकलेंगे विराट?

वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में कल होने वाले दूसरे ODI मैच में विराट कोहली शतक जड़ते ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. विराट कोहली इसी के साथ ही सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर 60-60 शतकों की बराबरी के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर काबिज हैं.

टूटने वाला है सचिन का ये प्रचंड रिकॉर्ड?

ऐसे में किंग कोहली एक शतक के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे. विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बाद इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम गूच का नाम आता है. ग्राहम गूच ने लिस्ट-A क्रिकेट में 44 शतक ठोके हैं. विराट कोहली के लिस्ट-A क्रिकेट रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो उन्होंने 354 मैचों में 58.04 की औसत से 16833 रन बनाए हैं. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 551 मैचों में 45.54 की औसत से 21999 रन बनाए हैं.

लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

1. विराट कोहली - 354 लिस्ट-A मैचों में 60 शतक

2. सचिन तेंदुलकर - 551 लिस्ट-A मैचों में 60 शतक

3. ग्राहम गूच - 613 लिस्ट-A मैचों में 44 शतक

4. ग्राम हीक - 651 लिस्ट-A मैचों में 40 शतक

5. रोहित शर्मा - 365 लिस्ट-A मैचों में 39 शतक

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो