App

Analysis: संजू... अभिषेक या फिर वैभव, एक साल से भारत का बेस्ट T20 बल्लेबाज कौन? क्या सूर्यवंशी के साथ हो रही नाइंसाफी?

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो लंबे समय से इन दोनों ही बल्लेबाजों में कंसिस्टेंसी की कमी साफ नजर आई है. वैभव सूर्यवंशी को अभी तक भारत के लिए सिर्फ 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलने का मौका मिला है.

Analysis: संजू... अभिषेक या फिर वैभव, एक साल से भारत का बेस्ट T20 बल्लेबाज कौन? क्या सूर्यवंशी के साथ हो रही नाइंसाफी?
Image Credit: Sanju Samson, Vaibhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma

भारतीय क्रिकेट फैंस उस वक्त हैरानी में पड़ गए जब अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा, जिससे भारतीय टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो लंबे समय से इन दोनों ही बल्लेबाजों में कंसिस्टेंसी की कमी साफ नजर आई है. संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के बाद से लगातार फ्लॉप चल रहे हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी पिछली पांच पारियों में केवल 43 रन बनाए हैं.

वहीं, अभिषेक शर्मा की बात करें तो 3 महीने और 11 पारियों में उन्होंने सिर्फ दो अर्धशतक ही लगाए हैं, जिससे उनमें कंसिस्टेंसी की कमी दिखती है. जहां कमजोर टीमों के खिलाफ अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब गरजता है. वहीं, मजबूत टीमों के खिलाफ उनके टैलेंट की पोल खुल जाती है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दो इनकंसिस्टेंस बल्लेबाजों को वैभव सूर्यवंशी के मुकाबले अधिक मौके क्यों मिल रहे हैं. डोमेस्टिक क्रिकेट, आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को अभी तक भारत के लिए सिर्फ 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलने का मौका मिला है. जबकी पिछले एक साल से यह बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में चल रहा है.

पिछले एक साल में संजू सैमसन का टी20 रिकॉर्ड

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पिछले साल सितंबर 2025 से लेकर अभी तक भारत के लिए कुल 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. संजू सैमसन ने इस दौरान 581 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान संजू सैमसन का हाईएस्ट स्कोर 97 रन रहा है. संजू सैमसन ने यह पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल मैच में खेली थी.  संजू सैमसन के लिए IPL के पिछले दो सीजन (2025 और 2026) शानदार रहे हैं. संजू सैमसन ने इस दौरान 23 मुकाबलों में 762 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. संजू सैमसन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 115 रन रहा, जबकि उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से 37 छक्के भी जड़े.

अभिषेक शर्मा का कैसा है टी20 में प्रदर्शन?

वहीं, अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने पिछले एक साल में भारत के लिए 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. अभिषेक शर्मा ने इन 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1176 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने इस दौरान 10 अर्धशतक लगाए हैं. पिछले एक साल में अभिषेक शर्मा का हाईएस्ट स्कोर 84 रन रहा है, जो उन्होंने 21 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए नागपुर टी20 इंटरनेशनल मैच में बनाया था. अभिषेक शर्मा ने पिछले दो आईपीएल सीजन (2025 और 2026) में 29 मैच खेले हैं और 1002 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक ठोके हैं. अभिषेक शर्मा का इस दौरान हाईएस्ट स्कोर 141 रन रहा हैं. अभिषेक शर्मा ने इस दौरान 71 छक्के उड़ाए हैं.    

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में मचाया है गदर

भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस साल 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ T20I मैच के जरिए भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. इसी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए और उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था.

वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए अभी तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैच में 32.16 की औसत से 193 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी का हाईएस्ट स्कोर 81 रन रहा है, जो उन्होंने 26 जुलाई 2026 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में बनाया था. वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में आईपीएल में अपना डेब्यू किया था. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के पिछले दो सीजन (2025 और 2026) में बल्ले से जमकर धमाल मचाया है. उन्होंने 23 मुकाबलों में 1028 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. वैभव का सर्वाधिक स्कोर 103 रन रहा है, जबकि उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से 96 छक्के भी जड़े हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More