SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने मचाई तबाही, 87 गेंदों में ठोका शतक, 14 चौके और 4 छक्कों से पलटा मैच

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी की उम्र सिर्फ 10 साल है और वह बड़े-बड़े धमाके कर रहे हैं. आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 87 गेंदों में नाबाद 107 रन ठोककर क्रिकेट के मैदान पर अपनी छाप छोड़ी है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 26, 2026, 11:28 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 12:24 PM IST
Image Credit: Vaibhav Sooryavanshi Younger Brother Ashirwad Sooryavanshi
Join

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी क्रिकेट के मैदान और सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा लूट रहे हैं. दरअसल, आशीर्वाद सूर्यवंशी ने रविवार (25 अक्टूबर) को खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी और 87 गेंद पर 107 रन की विस्फोटक पारी खेली. आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अपनी इस नाबाद पारी के दौरान 122.99 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 4 छक्के उड़ाए.

आशीर्वाद सूर्यवंशी की इस विस्फोटक पारी की बदौलत उनकी टीम ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. महज 10 साल की उम्र में ऐसी विस्फोटक पारी खेलकर आशीर्वाद सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया को इसका ट्रेलर दिखा दिया कि अब अगला नंबर उनका है और वह अपने बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी की तरह ही एक दिन भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का दमखम रखते हैं.

वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद ने मचाई तबाही

वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने उस मैच का स्कोरकार्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक) पर शेयर किया है, जिसमें उनके छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी की नाबाद शतकीय पारी की पूरी जानकारी दी हुई है. वैभव सूर्यवंशी और आशीर्वाद सूर्यवंशी दोनों ही बल्ले और गेंद से अपनी-अपनी टीमों के लिए योगदान देने में माहिर हैं. वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ के खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाज हैं और साथ ही लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.

आशीर्वाद सूर्यवंशी के सामने बड़ा चैलेंज क्या है?

वहीं, आशीर्वाद सूर्यवंशी की बात करें तो वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. आशीर्वाद सूर्यवंशी मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं. फिलहाल आशीर्वाद सूर्यवंशी के सामने अपने टैलेंट को लगातार अच्छे प्रदर्शन में बदलने का चैलेंज है. आशीर्वाद सूर्यवंशी आने वाले समय में डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं. आशीर्वाद सूर्यवंशी खुद को एक ऑलराउंडर के तौर पर विकसित करना चाहते हैं. वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने इससे पहले अपने छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की थी. संजीव सूर्यवंशी ने कहा था कि उनका लक्ष्य अगले दो सालों में आशीर्वाद सूर्यवंशी को वैभव सूर्यवंशी की तरह ही एक बेहतरीन क्रिकेटर बनाना है.

बता दें कि आशीर्वाद सूर्यवंशी के बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे हैं. वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में नंबर- 3 बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया था. हालांकि नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर आउट हो गए. पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी मंगलवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES