SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द: टीम इंडिया से ड्रॉप होने पर क्या बदला? चैंपियन कप्तान ने कहा- खुद से ईमानदार रहना जरूरी

सूर्यकुमार यादव को इस साल टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद कप्तानी से हटा दिया गया था. यहां तक कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया. इस पर सूर्या का दर्द छलका है और उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 10, 2026, 11:02 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 11:05 PM IST
Image Credit: सूर्यकुमार यादव. BCCI
Join

भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई का कप्तान बनाया गया है. यहां तक कि इस बात की पूरी संभावना है कि उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2027 के लिए रिटेन करे. सूर्या का लक्ष्य इन दो टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करने पर है. उन्होंने मंगलवार (10 नवंबर) को कहा कि अगर कोई इंसान खुद के साथ ईमानदार नहीं है, तो उसके लिए खुशहाल जिंदगी जीना बहुत मुश्किल है.

सूर्या ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनाया. भारत ने 2007 और 2024 के बाद खिताब को जीता. पहली बार टीम ने खिताब को डिफेंड भी किया. सूर्यकुमार ने टीम इंडिया से निकाले जाने पर कहा कि उनके लिए यह काफी मुश्किल समय था. इससे बाहर निकलना काफी कठिन था और वह अब इस झटके से आगे बढ़ चुके हैं.

फाइनल में नहीं खुला था सूर्या का खाता

सूर्यकुमार ने भारत के लिए पिछला मैच आठ मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. वह टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच था. टीम इंडिया ने तब 96 रनों से जीत हासिल की थी. फाइनल में सूर्यकुमार खाता नहीं खोल पाए थे. सूर्या ने 2024 में 18 टी20 मैचों में 26.81 की औसत से 429, 2025 में 21 मैचों में 13.62 की औसत से 218 और 2026 में 14 मैचों में 44.00 की औसत से 484 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत की मैदान पर कब होगी वापसी? वेलिंगटन टेस्ट से पहले फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

सूर्यकुमार ने क्या कहा?

मुंबई में एक इवेंट में बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा, ''टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह थोड़ा मुश्किल रहा है. मैं इस बात से भागना नहीं चाहता. अगर आप खुद से ईमानदार नहीं हैं, तो खुशहाल जिंदगी जीना बहुत मुश्किल है. सच कहूं तो, यह (टीम का हिस्सा न होना) बहुत मुश्किल रहा है. उसी समय आईपीएल के दौरान मई में मुझे एक बेटी हुई. मेरा पूरा ध्यान उसी पर चला गया.''

ये भी पढ़ें: अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग के शतक से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अफगानिस्तान से होगी टक्कर

सूर्यकुमार कैसे करेंगे वापसी?

सूर्यकुमार 36 साल के हो गए हैं और उन्हें उम्र के इस पड़ाव में टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ-साथ आईपीएल के आगामी सीजन में भी जोरदार बल्लेबाजी करनी होगी. उन्हें रनों की बारिश करनी होगी. पिछले तीन आईपीएल की बात करें तो 2024 में उन्होंने 11 मैचों में 345, 2025 में 16 मैचों में 717 और 2026 में 13 मैचों में 270 रन बनाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES