SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बैटिंग में फेल, फील्डिंग में हिट: स्टीव स्मिथ ने रिकॉर्ड बुक को फिर पलटा, जो रूट पर बनाई बढ़त

Most Catches in Test cricket as Fielder: स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में फिर से पहले स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में इतिहास रच दिया.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 11, 2026, 05:41 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 05:43 PM IST
Image Credit: स्टीव स्मिथ. AP
Join

Most Catches in Test cricket as Fielder: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कमाल कर दिखाया है. उन्होंने डरबन में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. इस बार बैटिंग नहीं बल्कि फील्डिंग में उनका जलवा देखने को मिला है. वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर एक बार फिर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए.  स्मिथ ने इस मामले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ दिया.

डरबन टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की पहली पारी में उन्होंने कप्तान तेम्बा बावुमा और डेविड बेडिंघम का कैच लिया. पैट कमिंस की गेंद पर बेडिंघम का कैच लेकर उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ा. साउथ अफ्रीका यह बल्लेबाज अर्धशतक पूरा नहीं कर पाया और 49 रन पर स्लिप में कैच देकर पवेलियन लौट गया. स्मिथ ने बाईं ओर डाइव लगाकर तेज कैच लपका.

 

 

पहले बावुमा, फिर बेडिंघम का कैच

स्मिथ ने इसके साथ अपनी कैच की संख्या 221 तक पहुंचा दी. उन्होंने जो रूट के 220 कैचों की संख्या को पार कर लिया. बेडिंघम से पहले स्मिथ ने बावुमा का कैच लिया था. यह उनका 220वां कैच था. ऑस्ट्रेलिया दिग्गज को रूट से आगे निकलने के लिए इस मैच में दो कैचों की दरकार थी. उन्होंने टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका की पहली पारी में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली.

ये भी पढ़ें: टेस्ट में हैट्रिक: बांग्लादेश के हसन महमूद ने रचा इतिहास, 26 साल में पहली बार हुआ ऐसा; अफगानिस्तान की बैटिंग तहस-नहस

टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच

221* - स्टीव स्मिथ
220 - जो रूट
210 - राहुल द्रविड़
205 - महेला जयवर्धने
200 - जैक्स कैलिस
196 - रिकी पोंटिंग

ये भी पढ़ें: 190 रन का दम: मैट रेनशॉ ने साउथ अफ्रीका के छुड़ाए छक्के, विराट कोहली का एक दशक पुराना रिकॉर्ड टूटा

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में क्या हुआ?

सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने 390 रन बनाए. उसके लिए मैट रेनशॉ ने 190 रनों की पारी खेली. कमिंस ने 43 और मार्नस लाबुशेन ने 37 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने 4 और मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए. एनरिच नॉर्खिया को 2 और सिमोन हार्मर को 1 सफलता मिली. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES