SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SENA देशों में नंबर-1 बल्लेबाज का बुरा हाल: ऐसे कैसे जीतेंगे वर्ल्ड कप? 14 ODI में ऐसा रहा शुभमन गिल का प्रदर्शन

शुभमन गिल इस समय ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं. घरेलू मैदानों पर तो भारतीय कप्तान का बल्ला तहलका मचाता है, लेकिन SENA देशों की कहानी अलग रही है. शुभमन ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अभी तक एक भी शतक नहीं जड़ा है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 10, 2026, 08:29 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 08:50 AM IST
Image Credit: SENA देशों में 14 ODI में ऐसा रहा शुभमन गिल का प्रदर्शन (AI Graphic/BCCI)
Join

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शिखर पर मौजूद हैं. 841 रेटिंग के साथ वो नंबर-1 पर बने हुए हैं. कई क्रिकेट एक्स्पर्ट्स का मानना है कि शुभमन इस फॉर्मेट में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बादशाहत को आगे बढ़ाएंगे. घरेलू मैदानों पर तो उनका रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में कहानी अलग है.

शुभमन गिल को अगर वास्तव में ODI क्रिकेट का बादशाह बनना है तो उन्हें गेंदबाजों के लिए मददगार पिचों पर भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. शुभमन ने अभी तक 72 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और 62.50 की शानदार औसत से 3750 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक शामिल हैं. हालांकि, SENA देशों में अभी भी उन्हें पहले शतक का इंतजार है.

SENA देशों में शुभमन गिल के आंकड़े

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे हैमिल्टन में खेला जाएगा. ये वही मैदान है, जहां से शुभमन गिल ने ODI का सफर शुरू किया था. 2019 में उन्होंने हैमिल्टन में भारत के लिए वनडे में डेब्यू किया था. शुभमन के टैलेंट पर शुरुआत से ही किसी को संदेह नहीं था. वो हर मैच के साथ बेहतर होते गए और खासकर ODI क्रिकेट पर तो पूरी तरह से राज किया. लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि SENA देशों में वो संघर्ष करते दिखे हैं.

शुभमन गिल ने इंग्लैंड में 3 ODI मुकाबले खेले हैं और 94.00 की औसत से 188 रन बनाए हैं. आंकड़े खराब नहीं हैं, लेकिन वो दो फिफ्टी को शतक में तब्दील करने में असफल रहे. दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में 4 ODI खेला है और 19.00 की साधारण औसत से 76 रन बनाए हैं. कंगारुओं की धरती पर उनका उच्चतम स्कोर 33 है. न्यूजीलैंड में शुभमन ने अभी तक 7 मुकाबले खेले हैं और 26.83 की औसत से 161 रन बनाए हैं. उनका ओवरऑल ODI औसत 62.50 है. इस लिहाज से देखें तो ये कहना गलत नहीं होगा कि शुभमन SENA देशों में संघर्ष करते दिखे हैं. बता दें कि शुभमन गिल ने साउथ अफ्रीका में अभी तक एक भी वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

वर्ल्ड कप में चमकना जरूरी

टीम इंडिया अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है. विश्व कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है. ज्यादातर मुकाबले दक्षिण अफ्रीका में खेले जाएंगे. शुभमन गिल ना सिर्फ दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज हैं, बल्कि भारतीय बल्लेबाजी के भी अहम हथियार हैं. अगर भारत को 16 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा करना है तो साउथ अफ्रीका की पिचों पर शुभमन को चमकना होगा.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में बेइज्जती के बाद पाकिस्तान टीम में उथल-पुथल, श्रीलंका के खिलाफ 11 में से 4 खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES