टॉस के बॉस बने श्रेयस अय्यर: सिर्फ इतने मैचों में किस्मत ने नहीं दिया साथ, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
सिक्के से श्रेयस अय्यर की दोस्ती हो गई है. वो न्यूजीलैंड में लगातार टॉस जीत रहे हैं. 25 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक टॉस जीतने के मामले में श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी सिक्का भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के पक्ष में गिरा. लगता है उन्होंने सिक्के से दोस्ती कर ली है और सिक्का भी उनका कहा मानता है. इस दौरे पर अभी तक 4 मुकाबले हुए हैं और चारों में टॉस भारत ने जीता है. दिलचस्प बात ये है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले भी टॉस के मामले में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड शानदार था. इसमें कहीं से दो राय नहीं है कि टीम इंडिया T20I में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन लगातार मिल रही जीत में टॉस का भी अहम रोल रहा है.
श्रेयस अय्यर ने अब तक 25 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है. इसमें से 19 में सिक्का उनके पक्ष में गिरा है. 25 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक टॉस जीतने के मामले में श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी और पाकिस्तान के सलमान अली आगा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले 25 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 17 में टॉस जीते थे.
सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले कप्तान (पहले 25 मैचों में)
श्रेयस अय्यर - 25 मैचों में 19 टॉस जीते
डैरेन सैमी- 25 मैचों में 17 टॉस जीते
सलमान अली आगा - 25 मैचों में 17 टॉस जीते
श्रेयस अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने अब तक 25 मैचों में भारत की कप्तानी की है. बतौर T20I कप्तान उनके सफर की शुरुआत बेहद खराब हुई थी. आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया शर्मसार हुई और लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. जिम्बाब्वे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जीत का स्वाद चखा और उसके बाद से शानदार प्रदर्शन जारी है. अय्यर की कप्तानी में 25 मैचों में से 14 में भारत को जीत मिली है. 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मुकाबलों के नतीजे नहीं निकले हैं.
चौथे टी20 मैच में भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
यह भी पढ़ें: 5 रन पर खो दिए 4 विकेट... फिर अफगानिस्तान के कैसे बनाए 221 रन? आखिरी 10 ओवर में 176 रनों का तूफान