SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्कोरबोर्ड पर 200 रन टांगने के बाद सबसे ज्यादा हार, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा शर्मनाक दाग, पंत को भी छोड़ा पीछे

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर बड़ा दाग लग चुका है. वो टी20 में 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तानों की सूची में सबसे आगे हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 10, 2026, 10:46 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 10:59 PM IST
Image Credit: BCCI/X
Join

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज खेली जा रही है. रांची में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. स्कोरबोर्ड पर 249 रनों का पहाड़ खड़ा करने के बावजूद वेस्टइंडीज ने ये मैच जीत लिया. शाई होप के आगे सभी भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए. उन्होंने 45 गेंदों पर 102 रनों की शानदार पारी खेलकर वेस्टइंडीज को हारी हुई बाजी जीता दी. शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 84 रनों की कीमती पारी खेली.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने भारत के खिलाफ इतने बड़े रनों का पीछा किया है. हालांकि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ऐसा बहुत बार हो चुका है. जी हां, आपको ये जानकर हैरानी होगी, लेकिन सच यही है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में T20 में 8 बार ऐसा हुआ है, जब स्कोरबोर्ड पर 200 से अधिक रन बने हैं, लेकिन फिर भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा दाग

टी20 क्रिकेट में 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद हार झेलने वाले कप्तानों की सूची में श्रेयस अय्यर सबसे आगे हैं. इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ दिया है. अय्यर की कप्तानी में 8 बार ऐसा हुआ है. पंत और फाफ डु प्लेसिस की कैप्टेंसी में 7-7 बार ऐसा हुआ है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 25 मैचों में 8 बार ऐसा हुआ है, जब उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक रन बनाए हैं. हालांकि, इसके बावजूद 8 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

200+ रन के बावजूद सबसे ज्यादा मैचों में हारने वाले कप्तान

श्रेयस अय्यर- 8 (25 मैचों में)
ऋषभ पंत- 7 (17 मैचों में)
फाफ डु प्लेसिस- 7 (19 मैचों में)
मोहम्मद रिजवान- 5 (17 मैचों में)
शाई होप- 4 (6 मैचों में)
शुभमन गिल- 4 (11 मैचों में)

बता दें कि बतौर कप्तान 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद श्रेयस अय्यर की टीम के हार का सिलसिला आईपीएल 2026 से शुरू हुआ था. इस सीजन पंजाब किंग्स को 200+ रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था. इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ये शर्मनाक रिकॉर्ड उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है. अय्यर की कप्तानी में भारत ने पिछले 11 में से 10 मैचों में जीत हासिल की है. उनके अंदर टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमाया.

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक: शाई होप से पहले किस बल्लेबाज ने किया ये अनोखा कारनामा?
 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES