SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

WI के लिए ODI में सबसे ज्यादा शतक: महान ब्रायन लारा को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे शाई होप, शिखर पर कौन?

Shai Hope ODI Hundreds: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक ठोककर शाई होप ने इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने ODI करियर का 20वां शतक ठोका. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए 19 सेंचुरी जड़ी थी

Written By Ritesh Kumar
Published: Sep 30, 2026, 04:48 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 05:35 PM IST
Image Credit: west indies cricket/X
Join

Shai Hope Breaks Brian Lara Records: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक ठोककर शाई होप ने इतिहास रच दिया है. गुवाहाटी में भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए उन्होंने अपने ODI करियर का 20वां शतक ठोका. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए 19 सेंचुरी जड़ी थी. 

वेस्टइंडीज की तरफ से एकदिवसीय इंटरनेशनल में सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में शाई होप अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. पहले नंबर पर 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल हैं, जिनके नाम ODI में 25 शतक है.

वेस्टइंडीज के लिए ODI में सबसे अधिक शतक

क्रिस गेल- 25 शतक (289 मैच)
शाई होप- 20 शतक (157 मैच)
ब्रायन लारा- 19 शतक (295 मैच)
डेसमंड हेन्स- 17 शतक (238 मैच)
गॉर्डन ग्रीनिज- 11 शतक (111 मैच)

90 गेंद पर जड़ा ODI करियर का 20वां शतक

 गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए शाई होप ने अपने ODI करियर का 20वां शतक जड़ा. भारत के खिलाफ ये उनकी चौथी सेंचुरी है. बतौर विकेट कीपर कप्तान शाई होप से अधिक शतक (7) किसी ने नहीं ठोका है. उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कैप्टन एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने बतौर विकेट कीपर कप्तान ODI में 6 सेंचुरी जड़ी थी. दूसरे वनडे में शाई होप 94 गेंदों पर 104 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन की राह दिखाई. शानदार पारी के दौरान शाई होप ने 8 चौके और 3 छक्के जड़े.

वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक

भारत के खिलाफ गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने शानदार शतक ठोका. पहले ओपनर जॉन कैंपबेल ने 65 गेंदों पर सेंचुरी जड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई इसके बाद शाई होप ने सेंचुरी जड़ी और फिर बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज आमिर जंगू ने 100 का आंकड़ा पार किया. ODI इतिहास में ये छठी बार हुआ है, जब किसी टीम के तीन खिलाड़ियों ने शतक ठोका है. वहीं, वेस्टइंडीज ने पहली बार ये अद्भुत कारनामा किया है. कैंपबेल ने 68 गेंदों पर 101 रन, होप ने 90 गेंदों पर 104 रन और जंगू ने 77 गेंदों पर 114 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

यह भी पढ़ें: जॉन कैंपबेल ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड: भारत के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले कैरिबियाई बने, किसे पछाड़ा?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES